फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Ojha accused of attempt to rape

Mirzapur News: ओझा पर दुष्कर्म के प्रयास का लगाया आरोप

Thu, 07 Dec 2023 12:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Dec 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
Ojha accused of attempt to rape
हलिया। लालगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने हलिया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ओझा पर दुष्कर्म की नीयत से कपड़े फाड़ने का आरोप लगाते हुए बुधवार को तहरीर दी है।
विज्ञापन

तहरीर में महिला ने आरोप लगाया है कि मंगलवार को हलिया थाना क्षेत्र के अपने मायके में गांव निवासी ओझा के पास ससुर के साथ झाड़ फूंक कराने गई थी। ओझा शाम सात बजे तक अपने घर बैठाए रहा। झाड़-फूंक के बाद अपने घर जाने लगी तो ओझा ने कहा कि शाम हो गई है। अब साधन नहीं मिलेगा। अपने एक परिचित को अपने घर पर बुलाकर कहा कि चलिए हम दोनों लोग आपको घर तक बाइक से छोड़ देते हैं। तहरीर में यह भी बताया गया है कि ओझा ने ससुर को अपने साथी के बाइक पर बैठा दिया और उसे अपनी बाइक पर बैठाकर घर छोड़ने के लिए निकला। ससुर को लेकर बाइक सवार तेजी से आगे बढ़ गया। रास्ते में कोटा घाट पुल के पास ओझा ने बाइक को पुल के दाहिने तरफ रास्ते पर घुमा दिया और बाइक खड़ी कर दुष्कर्म की नीयत से कपड़े फाड़ने लगा। शोर मचाने पर गाड़ी ऊपर चढ़ाने और परिवार सहित जान से मारने की धमकी दी। किसी तरह भागकर जान बचाई। थानाध्यक्ष विष्णु प्रभा सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed