फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   OHE failed at two places, eight trains stopped

Mirzapur News: दो स्थानों पर ओएचई फेल, आठ ट्रेनें खड़ी हुईं

Thu, 24 Oct 2024 02:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2024 02:35 AM IST
विज्ञापन
OHE failed at two places, eight trains stopped
चुनार/पड़री। चुनार व कैलहट के बीच हवेली ढाबा के पास डाउन लाइन पर ट्रेन के पेंटोग्राफ व ओएचई तार से चिंगारी निकलने के बाद ओएचई फेल हो गया। इसके अलावा डगमगपुर के पास ओएचई फेल हो गया। इस कारण डाउन लाइन पर शाम सात बजे से ट्रेनों का संचालन बाधित हो गया। विभिन्न स्थानों पर आठ ट्रेनें खड़ी हो गईं। पेंटोग्राफ के साथ ही ओएचई केबल की मरम्मत का कार्य चल रहा है।
विज्ञापन


गाड़ी संख्या 12816 नंदन कानन एक्सप्रेस ट्रेन का पेंटोग्राफ बुधवार की शाम सात बजे चुनार कैलहट के बीच हवेली ढाबा के पास क्षतिग्रस्त होने से डाउन लाइन पर रेल परिचालन ठप हो गया। चालक को पेंटोग्राफ से चिंगारी निकलती दिखाई दी तो उसने प्रयागराज कंट्रोल रूम को सूचना दी। रेलवे के टीआरडी चुनार के अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर मरम्मत शुरू कर दी। परिचालन ठप होने से चुनार स्टेशन पर क्षिप्रा एक्सप्रेस भी खड़ी हो गई। डगमगपुर में भी ट्रेन का पेंटोग्राफ ओएचई में उलझ गया। यहां ओएचई तार टूट गया। डाउन लाइन पर विभिन्न स्थानों पर आठ गाड़ियां खड़ी हो गईं हैं। चुनार रेलवे स्टेशन अधीक्षक मेजर सिन्हा ने बताया कि चुनार में अप लाइन में परिचालन चालू है। पेंटोग्राफ ठीक कराया जा रहा है। रेलवे पीआरओ अमित सिंह ने बताया कि कैलहट और डगमगपुर के पास ओएचई फेल हुआ है। इस कारण डाउन लाइन पर संचालन बाधित है। मिर्जापुर स्टेशन तक ओएचई केबल सही है। उसके आगे डगमगपुर से मुगलसराय रूट पर ओएचई फेल होने से कोई ट्रेन आगे नहीं जा पा रही है। विभिन्न स्थानों पर आठ ट्रेनें खड़ी हैं। कैलहट में नंदन कानन और डगमगपुर में नॉर्थ ईस्ट खड़ी है। इसके अलावा कालका व मूरी एक्सप्रेस भी खड़ी है। सात बजे से डाउन लाइन पर संचालन बाधित है। मरम्मत चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed