फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Officials will find if quality is poor in construction work: CDO

निर्माण कार्य में गुणवत्ता खराब पाए जाने पर नपेंगे अधिकारी:सीडीओ

Thu, 07 Jan 2021 10:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jan 2021 10:53 PM IST
विज्ञापन
Officials will find if quality is poor in construction work: CDO
मिर्जापुर। विकास भवन सभागार में हुई बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी अविनाश सिंह ने कहा कि निर्माण में यदि गुणवत्ता में कमी और शिथिलता पाई गई तो संबंधित विभाग के अभियन्ता व जेई पर सीधे तौर पर कार्रवाई की जाएगी। गाजियाबाद में हुई घटना को लेकर जिले के अधिकारियों को सतर्क किया गया। मुख्य विकास अधिकारी बृहस्पतिवार को विकास विभाग से जुड़े अधिकारियों को संबोधित रहे थे।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी ने विकास खंडवार सामुदायिक शौचालय, पंचायत भवन निर्माण कार्यो की समीक्षा की। जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्माण कार्यो पर विशेष नजर रखने का निर्देश दिया। मनरेगा के तहत शुरु हुए कार्यो की समीक्षा के दौरान उन्होंने प्रत्येक ग्राम पंचायतों में बराबर काम चालू रखने का निर्देश दिया। मुख्य विकास अधिकारी ने समस्त खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित करते हुए स्कूलों, स्वास्थ्य केंद्रो के साथ ही अन्य सरकारी विभाग के जीर्णशीर्ण भवनों पर नजर रखने का निर्देश दिया। कहा यदि क्षेत्र में ऐसे जर्जर भवन अथवा सार्वजनिक क्षेत्र में सरकारी निर्माण दिखे तो फौरन उसकी सूचना अपने पास एकत्रित कर उसकी रिपोर्ट दें। बैठक में पीडी ऋषिमुनी उपाध्याय, डीसी मनरेगा मो. नफीस, समस्त खंड विकास अधिकारी व एडीओ पंचायत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed