फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Officials heard problems amid uproar in Chaupal

Mirzapur News: चौपाल में हंगामे के बीच अधिकारियों ने सुनीं समस्याएं

Sat, 30 Sep 2023 12:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Sep 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
Officials heard problems amid uproar in Chaupal
मिर्जापुर। विभिन्न ग्राम पंचायतों में शुक्रवार को आयोजित ग्राम चौपाल हंगामे के बीच लोगों की समस्याओं की सुनवाई की गई। कहीं हैंडपंप के मरम्मत के भुगतान को लेकर तो कहीं पर मनरेगा के तहत कराए गए कार्य के बदले पारिश्रमिक का भुगतान नहीं किए जाने से नाराज ग्रामीणों और श्रमिकों ने हंगामा किकया।
विज्ञापन


सिटी विकास खंड में मंडलायुक्त के प्राथमिकता वाले करनपुर गांव में संयुक्त विकास आयुक्त सुरेश चंद्र मिश्र ने ग्रामीणों की समस्याओं की सुनवाई की। चौपाल में हैंडपंप की मरम्मत का मुद्दा छाया रहा। हैंडपंप के मरम्मत के बावजूद भुगतान नहीं होने पर ग्रामीणों ने हंगामा किया। ग्रामीणों का कहना था कि चंदे के पैसे हैंडपंप की मरम्मत करानी पड़ रही है। इस पर संयुक्त विकास आयुक्त ने ग्राम प्रधान व पंचायत सचिव से मामले में पूछताछ की। उन्होंने आवास निर्माण के कार्य के बारे में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि व पंचायत सचिव को जानकारी नहीं होने पर संयुक्त विकास आयुक्त ने नाराजगी जताते हुई फटकार लगाई। चौपाल में आवास, शौचालय, आंगनबाड़ी केंद्र में मिलनेे वाले राशन का मुद्दा छाया रहा। चौपाल में खंड विकास अधिकारी शरद कुमार सिंह, एडीओ कोऑपरेटिव अवनीश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इसी तरह नकहरा में आयोजित चौपाल में अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याओं की सुनवाई की। कछवां, केवटाबीर में आयोजित ग्राम चौपाल में मनरेगा के पारिश्रमिक का भुगतान नहीं होने से नाराज श्रमिकों ने नारेबाजी करते हुए चौपाल का बहिष्कार किया। सोनी, ज्योति, राजकुमारी, पार्वती देवी, निर्मला, संगीता, बिट्टन, शांति और मनोरमा आदि ने आरोप लगाया कि दो साल पहलेे मिट्टी का कार्य किए जाने के बावजूद आज तक भुगतान नहीं किया गया। इससे परिवार का गुजर-बसर मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, हंगामे की सूचना पर पहुंचे ज्वाइंट बीडीओ अनिल कुमार राय एवं ब्लाॅक प्रमुख दिलीप कुमार सिंह ने अगले चौपाल तक सभी के पारिश्रमिक के भुगतान का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया। गांव निवासी अनिल कुमार ने पिता का मृत्यु प्रमाण पत्र न मिलने व सिंकू सिंह, रामराज, जितेंद्र कुमार, आशीष कुमार अंशु आदि ने पंचायत भवन के सुदृढ़ीकरण का मुद्दा उठाया। ग्राम प्रधान इसरावती देवी, पंचायत सचिव अर्चना सिंह, भरत नाथ आदि मौजूद रहे। हलिया के गुर्गी व बसुहरा में भी चौपाल का आयोजन किया गया। गुर्गी में एडीओ सहकारिता धर्मेंद्र निषाद ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान पेंशन, रिबोर, राशनकार्ड, आवास व शौचालय आदि का मुद्दा उठाया गया। बसुहरा में एडीओ एसटी मनोहर लाल की मौजूदगी में आयोजित चौपाल में ग्रामीणों ने आवास, शौचालय, पेंशन, राशनकार्ड आदि की मांगें रखी। इस दौरान सचिव कौशलेंद्र राय, चंद्रप्रकाश श्रीवास्तव, ग्राम प्रधान रामाश्रय बिंद आदि मौजूद रहे। विकास खंड जमालपुर के ग्राम पंचायत विसौरा कला एवं डूही कला खुर्द स्थित पंचायत भवन में बीडीओ मुनीश सिंह ने ग्रामीणों की समस्याओं की सुनवाई की। संजू बियार, लखपति बियार, छोटई बियार ने गांव में जल निकासी का मामला उठाया। विनय कुमार ने गांव के डीह बाबा मंदिर पर लगे हैंडपंप को रीबोर कराने की मांग की।
डूही गांव में आयोजित चौपाल के दौरान रामजतन, छन्नू, बंशी, भग्गो देवी, रमेश ने मनरेगा के तहत काम नहीं मिलने और भुगतान समय से नहीं होने की शिकायत की। इस दौरान ग्राम प्रधान राजेंद्र यादव, बलिराम सिंह, सचिव आशुतोष यादव, योगेश कुमार सिंह पटेल आदि मौजूद रहे। लालगंज विकास खंड के तुलसी व धसड़ा में आयोजित चौपाल में खंड विकास अधिकारी संजय श्रीवास्तव ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। चौपाल में आए 10 मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया। उन्होंने ग्रामीणों को आवास के नाम पर किसी बिचौलिए के चक्कर में न पड़ने की सलाह दी। ग्राम प्रधान शांति देवी ,अमरेश दुबे, रामबली गुप्ता आदि मौजूद रहे।

सीखड़ के विट्ठलपुर ग्राम सभा में एडीओ पंचायत प्रदीप कुमार सिंह ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने छह यूनिट से ज्यादा पात्र गृहस्थी के लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए प्रेरित किया। चौपाल में वृद्धा व विधवा पेंशन का मामला उठाया गया। ग्राम प्रधान मनोज त्रिपाठी, सचिव केके सिंह, उमाशंकर आदि मौजूद रहे। विकास खंड छानबे के ग्राम पंचायत बघरा तिवारी एवं देवरी में अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याओं की सुनवाई की। एडीओ समाज कल्याण प्रेमचंद पटेल ने विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को जानकारी दी। एडीओ श्याम कुमार सिंह ने समूह गठन के बारे में महिलाओं को बताया। इस दौरान सचिव अखिलेश कुमार दुबे, बृजेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed