फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Officers should mark land for shopping center

शापिंग सेंटर के लिए जमीन का चिन्हांकन करें अधिकारी

Thu, 05 Nov 2020 10:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2020 10:47 PM IST
विज्ञापन
Officers should mark land for shopping center
पथरहिया स्थित आयुक्त कार्यालय के सभागार में विकास प्रधिकरण के अधिकारीओ के साथ बैठक करती आयुक्त ? - फोटो : MIRZAPUR
मिर्जापुर। नगर के चतुर्दिक विकास के लिये प्रशासन की ओर से शापिंग कांप्लेक्स और प्रमुख चौराहों एवं पार्कों के सुंदरीकरण की कवायद है। पथरहिया स्थित मंडलायुक्त कार्यालय में गुरुवार को मिर्जापुर विंध्याचल विकास प्राधिकरण बोर्ड की बैठक में मंडलायुक्त ने अधिकारियों से कहा कि वे नगर में शापिंग सेंटर के लिए जमीन चिह्नित करें।
विज्ञापन

बैठक में मंडलायुक्त प्रीति शुक्ला ने कहा कि प्राधिकरण क्षेत्र के चतुर्दिक विकास के लिये प्राधिकरण के अधिकारी मानचित्र तैयार करें ताकि प्राधिकरण के क्षेत्र में आने वाले क्षेत्र का विकास किया जा सके। उन्होंने बैठक में उपस्थित सदस्यगणों से नगर के प्रमुख चौराहों एवं पार्कों के सुंदरीकरण के लिये भी प्रस्ताव उपलब्ध कराने के लिए कहा। ताकि अगली बैठक में इस संबंध में निर्णय लिया जा सके। आयुक्त ने कहा कि प्राधिकरण की तरफ से शापिंग स्थल के लिये जमीन चिह्नित की जाए। बैठक में प्राधिकरण के कार्यों को सुचारु ढंग संपादित करने के लिये प्राधिकरण के सचिव के रूप में नगर मजिस्ट्रेट जगदंबा सिंह को नामित किया गया। बैठक में प्राधिकरण के वित्तीय वर्ष- 2020-21 के लिए प्रस्तावित बजट की स्वीकृति, वर्ष 2020-21 की आडिटेड बैलेंस शीट भी बोर्ड के समक्ष रखी गयी जिसे पारित किया गया। बैठक में मिर्जापुर-विंध्याचल विकास प्राधिकरण में शासन द्वारा पदों के सृजन तथा तैनाती होने तक आवश्यक कार्यों को सुचारु रूप से संपादित कराने के लिये आउट सोर्सिगिं के माध्यम से तैनाती पर भी चर्चा की गयी। प्राधिकरण कार्यालय में लंबित वादों तथा सिविल एवं राजस्व न्यायालयों में दाखिल वादों की प्रभावी पैरवी एवं निस्तारण कराये जाने के भी निर्देश दिये गये। बैठक में प्राधिकरण के उपाध्यक्ष/जिलाधिकारी सुशील कुमार पटेल, अपर आयुक्त विन्ध्याचल मंडल सुरेंद्र बहादुर, सचिव/नगर मजिस्ट्रेट जगदम्बा सिंह के अलावा नामित सदस्यगण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed