फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Officers accused of obstructing problems in solving problems

Mirzapur News: अधिकारियों पर समस्याओं के समाधान में अड़ंगा लगाने का आरोप

Mon, 06 Nov 2023 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Nov 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
Officers accused of obstructing problems in solving problems
मिर्जापुर। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष जेएन तिवारी ने आरोप लगाया कि विभागीय अधिकारी कर्मचारियों की मांगों के समाधान में अड़ंगा लगाते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कर्मचारी की समस्याओं के प्रति संवेदनशील हैं, लेकिन अधिकारियों की अड़ंगेबाजी के कारण काम बिगड़ जाता है।
विज्ञापन

परिषद के प्रदेश अध्यक्ष रविवार को विकास भवन सभागार में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि 17 नवंबर को प्रमुख सचिव कार्मिक की अध्यक्षता में परिषद की मांगों के संबंध में वार्ता निश्चित की गई है। उन्होंने विश्वास जताया कि वार्ता के आशाजनक परिणाम आएंगे। साथ ही चेतावनी दी यदि सरकार कर्मचारियों की मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं करती है तो 30 नवंबर को लखनऊ में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने पुरानी पेंशन योजना की बहाली पर चर्चा की। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की प्रदेश महामंत्री अरुणा शुक्ला ने समाज कल्याण एवं जनजाति विकास विभाग में संविदा शिक्षकों के भविष्य का मामला उठाया। संगठन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नारायण जी दुबे ने कहा कि मंडलीय स्तर पर सम्मेलन कर कर्मचारियों की समस्याएं सुनी जा रही हैं और समस्याओं के समाधान का प्रयास किया जा रहा है। बैठक में मंडलीय अध्यक्ष निरंजन श्रीवास्तव, सीमा शुक्ला, कमल कुंज चौबे, मीना देवी, प्रेमा देवी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed