फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Office bearers of Kasera Samaj Mahila Samiti took oath

कसेरा समाज महिला समिति के पदाधिकारियों ने किया शपथ ग्रहण

Tue, 11 Oct 2022 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Oct 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Office bearers of Kasera Samaj Mahila Samiti took oath
कसेरा समाज महिला समिति की नवगठित कमेटी के पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कसेरा अतिथि भवन में आयोजित कार्यक्रम में 15 पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण कराया गया।
विज्ञापन

कसेरा समाज नवयुवक समिति की ओर से आयोजित शपथ ग्रहण समारोह का शुभारंभ मां विंध्यवासिनी एवं प्रभु राज राजेश्वर सहस्त्रबाहु की प्रार्थना से किया गया। अध्यक्षता ट्रस्टी सुरेंद्र मोहन कांस्यकार ने की। इस दौरान कसेरा समाज महिला समिति के सभी 15 निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण कराया गया। शपथ ग्रहण करने वालों में अध्यक्ष माधुरी प्रकाश कसेरा, उपाध्यक्ष सीता देवी, बीना देवी, कमलेश्वरी कसेरा, कोषाध्यक्ष पद्मिनी बिंद्रा, महामंत्री विनीता सिंह कसेरा, मंत्री अनुमेहा सिंह कसेरा, संयुक्त मंत्री सरिता कसेरा, उपमंत्री जया सिंह, सहमंत्री सुनीता कसेरा व शिव कुमारी कसेरा, संगठन मंत्री ज्योति कसेरा, रत्ना कसेरा, सांस्कृतिक मंत्री शिखा कसेरा, प्रचार मंत्री भावना सिंह कसेरा शामिल थीं। प्रबंधन की जिम्मेदारी नितेश कसेरा ने संभाली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed