फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Objective: Realizing the priorities of child protection: DM

बाल संरक्षण की प्राथमिकताओं को साकार करना उद्देश्य : डीएम

Thu, 09 Nov 2023 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Nov 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
Objective: Realizing the priorities of child protection: DM
मिर्जापुर। कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को मिशन वात्सल्य योजना की बैठक हुई। इसमें जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने कहा कि बाल संरक्षण के प्राथमिकताओं को साकार करने के उद्देश्य से यह योजना संचालित की गई है। योजना के तहत पात्र बच्चों की देखरेख व संरक्षण की आवश्यकता पर जोर दिया। कहा कि संघर्षरत बच्चों के संरक्षण, कल्याण एवं पुनर्स्थापन को सुनिश्चित करने के लिए योजना शुरू की गई है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि योजना के तहत परिवारों के बच्चों की चिकित्सा, शैक्षिक और विकासात्मक जरूरतों को पूरा करने के लिए वित्तीय पूरक सहायता के प्रावधान निर्धारित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि विद्यालयों से ड्राप आउट, आरटीई के तहत स्कूलों में अध्ययनरत ऐसे बच्चे जो फीस नहीं जमा कर पा रहे हैं अथवा गम्भीर जानलेवा बीमारियों की चपेट में हैं, वे आ सकते हैं। इसके अलावा एचआईवी, कुष्ठ रोग से संक्रमित बच्चे, जेल अथवा सजायाफ्ता कैदियों के बच्चे, रेहड़ी, पटरी, फुटपाथ पर ठेला लगाने वाले परिवार, रिक्शा व ऑटो चालक, असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के बच्चों को चिह्नित कर कर योजना का लाभ दिलाया जाना चाहिए। जिला प्रोबेशन अधिकारी शक्ति त्रिपाठी ने बताया कि योजना के तहत पात्र बच्चों को हर चार हजार रुपये की धनराशि प्रदान किए जाने का प्रावधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed