{"_id":"6543ed85a2316f654a07b444","slug":"nutritional-supply-not-available-at-three-centers-for-last-one-year-mirzapur-news-c-192-1-svns1033-7994-2023-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: तीन केंद्रों पर एक साल से नहीं हुई पोषाहार की आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: तीन केंद्रों पर एक साल से नहीं हुई पोषाहार की आपूर्ति
विज्ञापन
मिर्जापुर। कलेक्ट्रेट सभागार में बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन की अध्यक्षता में जिला पोषण समिति की बैठक हुई। इसमें पोषण ट्रैकर पर फीडिंग (वजन फीडिंग, गृह भ्रमण), पोषाहार वितरण की स्थिति, ई-कवच पोर्टल पर फीडिंग, अति कुपोषित बच्चों के संदर्भन, आंगनबाड़ी केंद्र भवन व शौचालयों के निर्माण, केंद्र अपग्रेडेशन, गोद लिए आंगनबाड़ी केंद्रों व हाट कुक्ड फूड योजना की समीक्षा की गई।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी को बताया गया कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा बाल विकास परियोजना लालगंज, कोन एवं जमालपुर में पोषाहार की आपूर्ति अक्तूबर 2022 से नहीं की गई है। उपायुक्त स्वतः रोजगार ने बताया कि भेजे गए पोषाहार का भुगतान लम्बित होने के कारण उत्पादन प्रभावित हो रहा है। इस पर जिलाधिकारी ने कहा कि उपायुक्त स्वतः रोजगार एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी समन्वय स्थापित कर लम्बित देयकों का भुगतान कराना सुनिश्चित करें, ताकि आंगनबाड़ी केंद्रों को निर्बाध रूप से पोषाहार की आपूर्ति हो सके। जिलाधिकारी ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी आपस में समन्वय स्थापित कर माइक्रो प्लान साझा करें। पोषण ट्रैकर एप पर फीडिंग की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी को जानकारी दी गई कि लाभार्थियों को वितरित अनुपूरक पुष्टाहार की फीडिंग पोषण ट्रैकर एप पर मात्र 78.75 प्रतिशत और बच्चों के ग्रोथ मानिटरिंग की फीडिंग 97.11 प्रतिशत है। इस पर जिलाधिकारी ने सभी बाल विकास परियोजना अधिकारियों को शत प्रतिशत फीडिंग का निर्देश दिया। बैठक में 100 आंगनबाड़ी केंद्रों के उच्चीकरण के बारे में जानकारी दी गई। बताया गया कि कार्य कराने के लिए प्रक्रिया पूरी की जा रही है। बैठक में सीडीओ श्रीलक्ष्मी वीएस, एडीएम सत्य प्रकाश सिंह, संयुक्त मजिस्ट्रेट आलोक प्रसाद, सीएमओ डाॅ.सीएम वर्मा, डीडीओ श्रवण कुमार राय आदि मौजूद रहे।