फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Nutrition Vatika will be built at Gram Panchayat level in Mirzapur

मिर्जापुर में ग्राम पंचायत स्तर पर बनेगी पोषण वाटिका

Thu, 29 Jul 2021 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Nutrition Vatika will be built at Gram Panchayat level in Mirzapur
मिर्जापुर। कोविड- 19 के चलते बीमारियां लोगों को न सताएं। इसके लिए भी शासन- प्रशासन की ओर से प्रयास किया जा रहा है। अब एक नए कार्यक्रम के तहत पोषण वाटिका बनाया जाएगा।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी श्रीलक्ष्मी वीएस ने बताया कि पोषण वाटिका प्रस्तावित है। ग्राम समाज की जमीन पर ही ऐसी वाटिकाओं की व्यवस्था की जाएगी। इस पोषण वाटिका में औषधीय पौधे जैसे आंवला, एलोवेरा, लेमन ग्रास, अश्वगंधा, नीम, तुलसी, गिलोय, सहजन, परिजात, सतावर, नींबू, हल्दी आदि उगाए जाएंगे। माना जा रहा है कि इन पौधों के विभिन्न अवयवों का सेवन करने से लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी। हालांकि लोगों ने पहले से ही रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए इस प्रकार के पौधों का प्रयोग करना भी शुरू कर दिया है। इसी कारण औषधीय पौधों की मांग बढ़ने लगी है। गिलोय, लेमन ग्रास, परिजात, एलोवेरा, तुलसी, नीम, अश्वगंधा, सतावर, सहजन जैसे कई पौधों की मांग बढ़ गई है। कहा जा रहा है कि हर तरह की बीमारियों से बचाव में यह औषधीय पौधे कारगर होंगे। सेहत सुधारने में इनका उपयोग किया जा सकेगा। लोग औषधीय गुणों से युक्त इन पौधों को संरक्षित करने के लिए जागरूक भी होंगे। इसके लिए सभी प्रधानों ने भी कामकाज करना शुरू कर दिया है। सभी विकास खंड में अधिकारियों को इसके लिए निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed