फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Nutrition rehabilitation center will be started again after four months

चार माह बाद फिर शुरु होगा पोषण पुर्नवास केन्द्र

Tue, 14 Jul 2020 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Nutrition rehabilitation center will be started again after four months
मिर्जापुर। जिले में पोषण पुर्नवास केन्द्र पुन: शुरू होने जा रहे हैं। इस संबंध में मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि वायरस कोविड-19 का प्रोटोकाल का पालन करते हुए जिले में पोषण पुर्नवास केन्द्र का संचालन शुरू किया जा रहा है। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. ओ पी तिवारी ने बताया कि शासन स्तर से निर्देश मिलने के बाद जिले के सभी पोषण पुर्नवास केन्द्र को फिर से शुरू कर दिया गया है। इसके लिए जिले स्तर पर भी अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, प्रभारी चिकित्साधिकारियों समेत डाक्टरों को भी पत्र के माध्यम से अवगत कराया जा चुका है। पुर्नवास केन्द्र पर डाक्टर व स्वास्थ्य कर्मी को कोविड-19 वायरस सम्बन्धी सावधानियों का पालन करने के लिए विशेष निर्देश दिया गया है। जिला कार्यक्रम प्रबन्धक अजय सिंह ने बताया कि कुपोषण जैसे गम्भीर समस्या से निपटने के लिए चिकित्सकीय अवस्था में बच्चों में बाल्यावस्था की बीमारी व उससे होने वाले मौत कुछ दिनों में काफी बढ़ गया है। कोविड के दौर में बच्चों के कुपोषण की समस्या से निपटने के लिए पोषण पुर्नवास केन्द्र चलाया जा रहा है। जो कोविड-19 को लेकर पिछले चार महिनों से बन्द कर दिया गया था। जिसको सावधानियों के साथ पुन: शुरू कर दिया गया है। जिला कार्यक्रम अधिकारी प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि इस समय कुपोषित बच्चों में एक सामान्य बालक की सापेक्ष रोग से लड़ने की क्षमता काफी कम होने से वे किसी भी महामारी की चपेट में आने का खतरा बन रहता है। इस परिस्थिति को देखते हुए केन्द्रों को पुन चालू करना अत्यन्त आवश्यक हो गया है। इसके अलावा किसी भी बच्चों को खांसी, जुखाम या मौसमी बीमारी से ग्रसित होते है तो उनका टेस्ट अवश्य कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed