फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Nurse jumped into the Ganges

यूपी: पुल पर स्कूटी खड़ी कर नर्स ने गंगा में लगाई छलांग, गोताखोर खोजबीन में जुटे

Sun, 28 Jun 2020 12:09 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sun, 28 Jun 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Nurse jumped into the Ganges
सांकेतिक चित्र

मिर्जापुर जिले के चील्ह थाना क्षेत्र के शास्त्री पुल पर शनिवार की दोपहर ड्यूटी पर आ रही मंडलीय अस्पताल की स्टाफ नर्स ने गंगा में छलांग लगा दी। पुल से गुजर रहे लोगों ने युवती को गंगा छलांग लगाता देख पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर खड़ी स्कूटी और पास में पड़े मोबाइल से उसके परिजनों का नंबर लेकर नर्स की शिनाख्त की। मौके पर पहुंचे परिजनों से वहां कोहराम मच गया। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शाम तक युवती की खोजबीन की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन



चील्ह थाना क्षेत्र के पुरजागिर निवासी नेहा गुप्ता(25) पुत्री अशोक कुमार गुप्ता मंडलीय अस्पताल में संविदा के पद पर तैनात थी। उसकी ड्यूटी मंडलीय अस्पताल के मेडिकल वार्ड में लगी थी, जो दोपहर दो बजे से थी। ड्यूटी के लिए वह स्कूटी लेकर अस्पताल के लिए निकली थी। उसने शास्त्री पुल पर अपनी स्कूटी खड़ी कर किसी से बात की। इसके बाद गंगा में छलांग लगा दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

उधर से गुजर रहे लोगों ने युवती को गंगा में छलांग लगाते देख पुलिस को सूचना दी। बाद में पुलिस और परिजन मौके पर पहुंच गए। एएसपी सिटी संजय कुमार, थानाध्यक्ष अशोक कुमार, पूर्व प्रधान हरिशंकर सरोज के मदद से गोताखोरों को बुलाकर गंगा में युवती की तलाश शुरु कराई। देर शाम तक युवती की तलाश होती रही, पर उसका पता नहीं चल सका।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed