फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Number of exam centers may increase due to Kovid-19

कोविड- 19 के चलते बढ़ सकती है परीक्षा केंद्रों की संख्या

Fri, 11 Dec 2020 12:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Dec 2020 12:20 AM IST
विज्ञापन
Number of exam centers may increase due to Kovid-19
मिर्जापुर। इस बार कोविड- 19 के चलते सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराते हुए यूपी बोर्ड परीक्षा कराने के लिए केंद्रों की संख्या बढ़ाई जा सकती है।
विज्ञापन

बोर्ड की ओर से भी इस संबंध में दिशा निर्देश जारी किया गया है। कहा गया है कि कोविड-19 के लिए निर्धारित मानकों का हर हाल में अनुपालन किया जाए।
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा कराने के लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है। हालांकि अभी परीक्षा केंद्रों का निर्धारण नहीं किया गया है। परीक्षा केंद्रों के भौतिक सत्यापन की प्रक्रिया अभी जारी है। 20 दिसंबर तक सभी संबंधित एसडीएम को अपने क्षेत्र के विद्यालयों की जांच कर आख्या प्रस्तुत करनी है। इसके बाद जिला परीक्षा केंद्र निर्धारण समिति की बैठक में केंद्रों का निर्धारण किया जाएगा। इस बार बोर्ड की परीक्षा में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट को मिलाकर 63 हजार तीन सौ 34 परीक्षार्थी शामिल होंगे। पिछले वर्ष परीक्षा केंद्रों की संख्या 110 थी जिसके इस बार बढ़ाए जाने की संभावना जतायी जा रही है। जिला विद्यालय निरीक्षक देवकी सिंह ने कहा कि परीक्षा केंद्रों की जांच के बाद ही केंद्रों का निर्धारण होगा। इसके लिए प्रक्रिया शुरू है। 20 दिसंबर तक जांच रिपोर्ट देने को कहा गया है।

इस बार कम हुए 10 हजार से अधिक परीक्षार्थी
मिर्जापुर। इस बार यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों की संख्या में कमी आई है। पिछली बार की अपेक्षा इस बार परीक्षा में 10 हजार तीन सौ 75 परीक्षार्थी कम होंगे। इस बार 63 हजार तीन सौ 34 परीक्षार्थी शामिल परीक्षा में शामिल होंगे। जबकि पिछले वर्ष यह संख्या 73 हजार सात सौ नौ थी। हाईस्कूल में इस बार सात हजार छह सौ 57 परीक्षार्थी कम हुए हैं, इंटरमीडिएट में यह कमी दो हजार सात सौ 18 की है। हाईस्कूल में इस बार 34 हजार सात सौ 95 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। पिछले वर्ष यह संख्या 42 हजार चार सौ 52 थी। इसी प्रकार इंटरमीडिएट में इस बार 28 हजार पांच सौ 39 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। पिछले वर्ष इंटरमीडिएट की परीक्षा देने वालों की संख्या 31 हजार दो सौ 57 थी।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा एक नजर में ...
यूपी बोर्ड परीक्षा 2021
हाईस्कूल - 34795
इंटरमीडिएट - 28539
कुल योग - 63334
बोर्ड परीक्षा 2020
हाईस्कूल - 42452
इंटरमीडिएट - 31257
कुल योग - 73709
इस वर्ष परीक्षार्थी में कमी -10375
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed