फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   NRI youth reached railway station, accused of assault and snatching

रेलवे स्टेशन पहुंचा एनआरआई युवक, मारपीट और छिनैती का आरोप

Fri, 24 Dec 2021 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
NRI youth reached railway station, accused of assault and snatching
रेलवे स्टेशन मिर्जापुर पर शुक्रवार की सुबह एक एनआरआई युवक घायलावस्था में डिप्टी एसएस के कार्यालय में घुस गया। सूचना पर जीआरपी ने पूछताछ की लेकिन वह कुछ न बता सका। इसके बाद जीआरपी ने मेडिकल के लिए भेज दिया। दोपहर में इंटेलीजेंस की पूछताछ में उसने अपना नाम, मां का नाम बताया, पर उसे बदलता रहा। बताया कि ट्रेन में पुलिस और पब्लिक ने उसकी पिटाई की और उसका सामान छीन लिया है।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर सुबह 11 बजे के करीब एक 34 वर्षीय युवक प्लेटफार्म नंबर दो पर डिप्टी एसएस के कमरे में घुस गया। इस पर कर्मचारियों ने उससे बात की तो वह अंग्रेजी में बात कर रहा था। बाहरी युवक समझ कर कर्मचारियों ने सूचना जीआरपी को दिया। जीआरपी थानाध्यक्ष हरिशरण सिंह ने युवक से पूछताछ की, पर कोई बात स्पष्ट तरीके से नहीं बता पा रहा था। वह काफी देर तक प्लेटफार्म नंबर दो पर बैठा रहा। एनआरआई युवक के स्टेशन पर मिलने की सूचना पर इंटेलीजेंस की टीम मौके पर पहुंची। एलआईयू और अन्य खुफिया विभाग के लोगों ने उससे अकेले कमरे में ले जाकर पूछताछ किया। पूछताछ में उसे मदद का पूरा भरोसा दिलाया गया, पर वह अपना नाम श्रीकांत और मां का नाम श्रीदेवी बताया। उसने खुद को कभी कोलंबिया तो कभी कंबोडिया बताया। बताया कि वह छत्रपति शिवाजी टर्मिनल (मुंबई) से ट्रेन पर चढ़ा था। बताया कि पुलिस और पब्लिक ने उसकी पिटाई की और उसका सामान छीन लिया है। युवक ने अपना पता नहीं बताया। इस पर पूछताछ कर रही टीम ने स्थानीय पुलिस को सौंपने की बात कही तो स्थानीय पुलिस के पास जाने से मना किया। जिसके बाद उसे मेडिकल के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed