{"_id":"58c98a2e4f1c1b6a3732bb9b","slug":"now-worry-about-navaratri-fair-of-vindhyachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब फिक्र िवंध्याचल के नवरात्र मेले की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब फिक्र िवंध्याचल के नवरात्र मेले की
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
Updated Thu, 16 Mar 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
मेला तैयारी की बैठक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चुनाव बीतने के बाद अब प्रशासन नवरात्र मेले की तैयारियों में जुट गया है। कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को जिलाधिकारी कंचन वर्मा ने अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि हर हाल में 25 मार्च तक नवरात्र मेले की तैयारी पूरी हो जानी चाहिए। मेले में लाखों श्रद्धालु रोज आते हैं, उनकी सुविधा का ध्यान रखा जाना चाहिए। नवरात्र मेले की शुरुआत 29 मार्च से हो रही है।
जिलाधिकारी ने मेला क्षेत्र के आसपास के सड़कों की बदहाली पर नाराजगी जताई। अपर जिलाधिकारी विजय बहादुर से कहा कि वे नेशनल हाईवे अथारिटी के अधिशासी अभियंता के खिलाफ विभाग को पत्र लिखें। पत्र में यह भी लिखा जाए कि विंध्याचल की ओर आने वाली एनएचआई की हर सड़क को समय रहते दुरुस्त कराया जाए। नगर पालिका के अधिकारियों से कहा कि वे सफाई और अन्य व्यवस्था पर ध्यान दें। काम आज से ही शुरू कर दिया जाए ताकि समय रहते पूरा हो जाए।
मेला क्षेत्र में अस्थाई बैरिकेडिंग, घाटाें पर प्रकाश, अस्थाई शौचालय, पेयजल व्यवस्था दुरुस्त कराई जाए। मेला क्षेत्र की सभी गंगा घाटों, गलियों, सड़कों की साफ-सफाई, हैंडपंपाें की मरम्मत, मंदिर की सजावट की व्यवस्था समय से पूर्ण कराया जाए। मेला क्षेत्र में भ्रमण करने वाले छुट्टा पशुओं की धर-पकड़ के लिए नगर पालिका व पशु चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया गया। बैठक में विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता को अतिरिक्त ट्रांसफार्मरों की व्यवस्था तथा जर्जर तारों को बदलवाना तथा मेले के दौरान 24 घंटे विद्युत आपूर्ति का निर्देश दिया गया।