फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Now vehicles from Mirzapur and Varanasi will go through separate lanes

Mirzapur News: अब अलग-अलग लेन से जाएंगे मिर्जापुर और वाराणसी के वाहन

Sun, 09 Feb 2025 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Now vehicles from Mirzapur and Varanasi will go through separate lanes
मिर्जापुर। महाकुंभ पलट प्रवाह के चलते लग रहे भीषण जाम से निपटने के लिए नटवा तिराहे पर नई व्यवस्था लागू की गई है। अब विंध्याचल की ओर से आने वाले वाहनों को नटवा तिराहे पर दो हिस्सों में बांट दिया जाएगा। बैरीकेडिंग लगाकर एक लेन से वाराणसी और दूसरी लेन से मिर्जापुर की ओर वाहन भेजे जाएंगे।
विज्ञापन

प्रयागराज से आने वाले वाहनों के कारण जिले में जाम लग रहा है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु विंध्याचल में दर्शन करने के बाद वाराणसी जा रहे है। इसके चलते विंध्याचल से नगर के नटवा, शास्त्री पुल तक जाम बना हुआ है किसी तरह से वाहन निकल रहे है। दो तरफ से आने वाले वाहनों को के लिए नटवा के पास विशेष व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

यातायात प्रभारी विपिन पांडेय ने बताया कि विंध्याचल से नटवा की तरफ दो लाइन आ रही है। इसमें से कुछ को वाराणसी की ओर मुड़ना है कुछ को मिर्जापुर की ओर बथुआ तिराहा की ओर मुड़ना है। शास्त्री पुल पर वाहनों की संख्या अधिक है। जिनको नटवां तिराहा गोलंबर से बाएं मुड़कर शास्त्री पुल जाना है। उनके सामने वाले खड़े रहते थे। एसएसपी ने गोल तिराहा गोलंबर के पीछे से एक रास्ता बैरियर बनाकर निकाला है। उसे और पुख्ता किया जा रहा है। इससे दो लेन बनाने की कोशिश है। जिसे मिर्जापुर जाना है, वह दाहिने साइड से सीधे चला जाए। वहीं, वाराणसी की ओर जाने वाले वाहन गोलंबर के बाएं की ओर से जाएंगे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा ने शास्त्री पुल और नटवां तिराहे पर यातायात व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed