फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Now paddy will be procured at 102 centers

अब 102 केंद्रों पर होगी धान की खरीद

Fri, 03 Dec 2021 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Dec 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Now paddy will be procured at 102 centers
मिर्जापुर। जिले में अब 102 केंद्रों पर धान की खरीद होगी। जिलाधिकारी ने शुक्रवार को 17 नये क्रय केंद्रों की स्वीकृति दी है। इसी के साथ ही अब कुल धान क्रय केंद्रों की संख्या अब एक सौ दो हो गई है। हालांकि पहले 92 क्रय केंद्रों की स्वीकृति दी गई थी लेकिन शुक्रवार को भुगतान न करने के कारण नैफेड के माध्यम से शिवाय उपभोक्ता सहकारी समिति के छह और खरीद प्रारम्भ न करने के कारण महाकालेश्वर समिति के एक क्रयकेन्द्र को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है। साथ ही दोनों समितियों के विरुद्ध कार्यवाही के निर्देश दिये गये हैं। 17 नये क्रय केन्द्रों की स्वीकृति तथा सात के निरस्तीकरण के पश्चात अब जनपद में क्रय केन्द्रों की संख्या अंतिम रूप से एक सौ दो रहेगी। धनसिरिया में नैफेड के क्रयकेन्द्र के स्थान पर अब शुभधन्या एग्रो द्वारा और यूपीएसएस सोनवर्षा में क्रयकेन्द्र संचालित किया जायेगा। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया है कि नये केंद्रों पर संबंधित संस्था प्रभारी तत्काल टोकन निर्गत कर खरीद प्रारम्भ करवाया जाय। खरीद ना करने वाले केंद्र प्रभारियों के विरुद्ध कार्यवाही के निर्देश दिये गये। सभी संस्थाओं को केंद्रों पर खरीदे गये धान को तत्काल मिलों में प्रेषण और तीन दिन के भीतर कृषकों को भुगतान सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया है। अब तक जिले में दो हजार तीन सौ 53 किसानों से 11 हजार आठ सौ 23 एमटी धान की खरीद की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed