{"_id":"6484cb0f61b2f36b740f8077","slug":"now-meters-will-also-be-installed-on-mini-tubewells-of-the-city-mirzapur-news-c-192-1-svns1033-797-2023-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: अब नगर के मिनी ट्यूबवेलों पर भी लगेंगे मीटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: अब नगर के मिनी ट्यूबवेलों पर भी लगेंगे मीटर
विज्ञापन
मिर्जापुर। नगर पालिका क्षेत्र में संचालित सभी मिनी ट्यूबवेलों पर बिजली कनेक्शन का दुरुपयोग रोकने के लिए अब मीटर लगाए जाएंगे। इससे नगर पालिका के राजस्व की बचत होगी और बिजली का दुरुपयोग भी रुकेगा।
मिर्जापुर नगर पालिका परिषद 38 वार्डों में बंटा हुआ है। सभी वार्डों में सुचारु जलापूर्ति के लिए 960 मिनी ट्यूबवेल लगाए गए हैं। इन मिनी ट्यूबवेलों को नगर पालिका की पेयजल आपूर्ति वाले मुख्य पाइप लाइन में जोड़ दिया जाता है। आमतौर पर सुबह व शाम के समय तो जनापूर्ति की जाती है। दोपहर में अथवा किसी अन्य समय जब संबंधित क्षेत्र के नागरिकों को पानी की आवश्यकता होती है तो वे मिनी ट्यूबवेल चलवाकर सामान्य तरीके से पानी ले लेते हैं। मोटर चलाने के लिए विद्युत कनेक्शन की भी व्यवस्था की गई है। आमतौर पर इन मिनी ट्यूबवेल के स्टार्टर किसी न किसी नागरिक के आवासीय परिसर में ही रहते हैं, ताकि इनकी देखभाल भी होती रहे। अब विद्युत निगम के एक सर्वे में यह बात सामने आई है कि इन कनेक्शनों की बिजली का दुरुपयोग किया जा रहा है। इससे विभाग को राजस्व की क्षति हो रही है। इसलिए अब इन मिनी ट्यूबवेलों पर भी मीटर लगाने की बात कही जा रही है।
उधर, नगर क्षेत्र में 960 मिनी ट्यूबवेल हैं। जिनमें से 15 मिनी ट्यूबवेल खराब हैं। इनमें से कई ऐसे हैं जो कई साल से ठीक नहीं हो सके हैं अथवा जिनको कोई अपने परिसर में रखने को तैयार नहीं है, लेकिन इनका कनेक्शन काटा नहीं गया है। अब सभी खराब मिनी ट्यूबवेल के कनेक्शनों की पहले जांच होगी। उसके बाद दूसरे कनेक्शनों की भी जांच होगी। जो निष्प्रयोज्य हो गए हैं, उनका कनेक्शन काटा जाएगा और जो खराब हैं, उनको ठीक कराया जाएगा। मीटर अब सभी जगह पर लगाने की तैयारी है। नगर पालिका के जलकल अभियंता सुधीर कुमार वर्मा ने बताया कि इस प्रकार के एकाध मामले हो सकते हैं। उनकी जांच कराई जा रही है। मिनी ट्यूबवेल निष्प्रयोज्य होंगे तो उनका कनेक्शन कटवाया जाएगा।