फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Now 81 million bridge will Bhatuli

अब 81 करोड़ से बनेगा भटौली पुल

Sat, 02 Jul 2016 12:32 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Sat, 02 Jul 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
Now 81 million bridge will Bhatuli
नगर को कछवां से जोड़ने वाला भटौलीघाट का निर्माणाधीन पक्का पुल। - फोटो : mirzapur
गंगा नदी पार करने के लिए जिले में दस वर्षों से बन रहे पुलों की लागत और निर्माण के समय के साथ लोगों के इंतजार का दायरा भी बढ़ता ही जा रहा है। प्रदेश सरकार ने कछवां में गंगा नदी पर बन रहे पुल के पुनरीक्षित बजट को प्रदेश सरकार ने एक बार फिर से बढ़ाते हुए बजट को 81 करोड़ रुपये तक पहुंचा दिया है। सेतु निगम का कहना है कि पुलों का निर्माण इस वित्तीय वर्ष में पूरा कर लिया जाएगा। चुनार में बन रहे पुल का 70 फीसदी कार्य पूरा कर लिया गया है। 
विज्ञापन



कछवां में बरैनी भटौली पक्का पुल के लिए 81 करोड़ के तीसरे पुनरीक्षित बजट जारी होने के साथ ही पुल निर्माण के कार्य में तेजी आ गई है। प्रदेश सरकार के विशेष सचिव मोहन बाबू गुप्ता ने 29 जून को पुनरीक्षित बजट जारी किया है, लेकिन लगभग 10 वर्षों से बन रहे इस पुल के कार्य के कछुआ चाल से आसपास के लोगों में निराशा है।
विज्ञापन



छवां के गांधी विद्यालय के प्रांगण में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन में तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने भटौली पुल का शिलान्यास वर्ष 2007 में किया था। तब से अब तक पुल लगातार बन रहा है। पुल के लिए 39 करोड़ 48 लाख बजट मिला, जबकि लक्ष्य 58 करोड़ 89 लाख का था। बहुजन समाज पार्टी की वर्ष 2007 में सरकार बनने के बाद इस पुल पर निर्माण कार्य रुक गया था। दिसंबर 2011 में 36 करोड़ 27 लाख का बजट फिर मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन



पुल से सटे सड़क को बनाने के लिए भी बजट पास हुआ लेकिन बजट के साथ साथ ही समय भी बढ़ता जा रहा है। वर्ष 2012 में सपा के सत्ता में आने के साथ पुल निर्माण में तेजी आई। वर्ष 2013 में प्राइवेट कंपनी सिम्पलैक्स को पुल के निर्माण की जिम्मेदारी दी गई।

देर हुई तो फिर से सेतु निगम को पुल बनाने को कहा गया। अब 81 करोड़ पुनरीक्षित बजट के साथ ही पुल निर्माण का समय बढ़ कर मार्च 2017 तक चला गया है। पुल के बन जाने से कछवां और सीखड़ की दूरी जिला मुख्यालय से 25 किलोमीटर घट जाएगी।

उधर चुनार में वाराणसी से दूरी कम करने के लिए 924 मीटर लंबा और 7.5 मीटर चौड़ा पुल बनाया जा रहा है। पुल की लागत 77 करोड़ रुपये है। पुल के निर्माण का लक्ष्य मार्च 2017 तक रखा गया है। सेतु निगम के अधिकारी और कर्मचारी इसे नियत समय में पूरा करने के लिए कटिबद्ध हैं।


पुल का शिलान्यास वर्ष 2007 में किया था। उस समय पुल की लागत का अनुमान 62 करोड़ रुपये लगाया गया था। धीरे धीरे बजट बढ़ कर 77 करोड़ रुपये हो गया है। प्रोजेक्ट मैनेजर संदीप कुमार गुप्ता का कहना है कि गंगा पुल के निर्माण का 70 फीसदी कार्य पूरा हो चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed