फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Notice to 14 including Kotdar on the charge of capture

कब्जा करने के आरोप में कोटेदार समेत 14 को नोटिस

Fri, 13 Aug 2021 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
Notice to 14 including Kotdar on the charge of capture
सरकारी की सुरक्षित जमीन पर अतिक्रमण करने के आरोप में कोटेदार समेत चौदह भूमाफियाओं को तहसीलदार ने नोटिस भेजा है। कार्रवाई को लेकर ग्रामीणों में खलबली मची है।
विज्ञापन

कब्जा की शिकायत मिलने पर तहसीलदार नूपुर सिंह ने स्वयं मौका का निरीक्षण किया। जांच के बाद कलवारी माफी में कोटेदार समेत कुल 14 लोगों को बेदखली की नोटिस दी गयी। आरोी है कि कोटेदार ने भीटा की जमीन पर पक्का निर्माण कर दुकान किराये पर दिया है। वहीं कलवारी खुर्द गांव में चकरोड की जमीन पर अतिक्रमण किया गया है। चारागाह की जमीन पर मकान बनाकर खेती की जा रही है। संज्ञान में लेते हुए तहसीलदार नूपुर सिंह के साथ टीम में राजस्व निरीक्षक विजयकांत पाण्डेय, क्षेत्रीय लेखपाल समरेश आजाद ने बृहस्पतिवार को मौके पर पहुँचकर जांच पड़ताल किया। राजस्व निरीक्षक की रिपोर्ट पर कार्रवाई की गई। चेतावनी दी गई कि एक सप्ताह में स्वत: कब्जा नहीं हटाया गया तो बेदखली व मकानों को हटाने की कार्रवाई की जाएगी। बेदौली गांव के लेखपाल ने 40 मकान गिरा दिया। संदेह होने पर तहसीलदार ने मौके पर पहुँचकर जायजा लिया। अहेतुक सहायता के लिए मातहतों को निर्देश दिया गया। एसडीएम जंगबहादुरगंज यादव ने बताया कि अतिक्रमण कारियों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। सभी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed