फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Notice sent to seven, including producer-director, writer of web series

वेब सीरीज के निर्माता-निर्देशक, लेखक समेत सात को भेजा नोटिस

Mon, 01 Feb 2021 09:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Feb 2021 09:56 PM IST
विज्ञापन
Notice sent to seven, including producer-director, writer of web series
मिर्जापुर। वेब सीरीज मिर्जापुर के निर्माता, निर्देशक, लेखक और अमेजन कंपनी समेत सात लोगों के खिलाफ देहात कोतवाली पुलिस ने सोमवार को नोटिस जारी किया। सभी को 15 दिन के अंदर हाजिर होकर जवाब देने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

17 जनवरी को देहात कोतवाली पुलिस ने वेब सीरीज के एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर रितेश साधवानी, फरहान अख्तर, भौमिक गोंडलिया और ओटीटी प्लेटफार्म अमेजन प्राइम पर धार्मिक भावना आहत करने, गाली गलौज और सोशल मीडिया पर दुष्प्रचार के संबंध में मुकदमा दर्ज किया था। मामले में देहात कोतवाली के निरीक्षक विजय कुमार चौरसिया, बरकछा चौकी प्रभारी आलोक कुमार सिंह, कांस्टेबल विनय राय जांच के लिए मुंबई गये थे। लेकिन पुलिस टीम से मुुंबई में जांच का आदेश नहीं मिला। दो दिन बाद देहात कोतवाली पुलिस को जांच का आदेश मिला तो तीनों नामजदों का नाम, पता लेकर पड़ताल की गई। इसमें फरहान अख्तर और रितेश साधवानी घर पर नहीं मिले, भौमिक गोंडलिया के बारे में कुछ जानकारी नहीं मिली। छानबीन में भौमिक गोंडलिया नाम का व्यक्ति ही नहीं मिला। पुलिस की जांच में अन्य नाम सामने आए। जिसके बाद पुलिस ने निर्माता, निर्देशक, लेखक समेत सात लोगों को नोटिस भेजा है। देेहात कोतवाल विजय कुमार चौरसिया ने बताया कि जांच में अन्य नाम सामने आए हैं। इसमें निर्माता फरहान अख्तर, रितेश साधवानी, निर्देशक गुरमीत सिंह, करन अंशुमान, लेखक पुनीत कृष्ण, विनीत कृष्ण और अमेजन कंपनी के लोगों को नोटिस भेजा गया है। नोटिस मिलने के 15 दिन के अंदर हाजिर होकर बयान दर्ज कराना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed