{"_id":"641a06990f5ec9e757038f04","slug":"notice-of-attachment-pasted-at-the-house-of-the-accused-of-nhm-fraud-mirzapur-news-c-20-1-115161-2023-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: एनएचएम फ्राड के आरोपियों के घर कुर्की की नोटिस चस्पा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: एनएचएम फ्राड के आरोपियों के घर कुर्की की नोटिस चस्पा
विज्ञापन
मिर्जापुर। सोनभद्र के एनएचएम खाते से गलत तरीके से डिजिटल हस्ताक्षर बनाकर 77 लाख 60 हजार रुपये निकाल लेने वाले गिरोह के फरार चल रहे दो सदस्यों के खिलाफ वारंट जारी होने पर परिक्षेत्रीय साइबर थाने की पुलिस ने झारखंड जाकर उनके घर पर कुर्की का नोटिस चस्पा किया है। इस मामले में पुलिस अब तक 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर 15 लाख रुपये फ्रीज करा चुकी है। सोनभद्र में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी के पद पर तैनात रहे डाॅ. विनोद कुमार अग्रवाल ने नौ फरवरी 2021 को परिक्षेत्रीय साइबर थाने में तहरीर देकर बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के खाते से फर्जीवाड़ा कर 77 लाख 60 हजार रुपये निकाल लिए गए हैं। परिक्षेत्रीय थाने की पुलिस ने जांच पड़ताल की तो पता चला कि डिजिटल हस्ताक्षर के जरिए फर्जीवाड़ा कर खाते से रुपये निकाले गए हैं।
थाना प्रभारी श्याम बहादुर यादव, एसआई डाॅ. चंद्रशेखर यादव की टीम मुकदमा दर्ज करने के बाद मामले की जांच में जुट गई। मामले में पुलिस अब तक मुख्य आरोपी समेत 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। मुख्य आरोपी कासिम हाशमी ने एक पखवाड़ा पहले ही मुख्य न्यायिक कोर्ट में सरेंडर किया है। मामले में दो आरोपी फरार चल रहे थे। साइबर क्राइम थाना के नोडल अधिकारी सीओ परमानंद कुशवाहा ने फरार आरोपियों की गिरफ्तारी का निर्देश दिया। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने दोनों आरोपियों विनीत कुमार निवासी ईशीपुर बराहट जिला भागलपुर व मो. अलीफ उस्मान निवासी पहाड़पुर देवचक थाना मेहरमा झारखंड के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई के लिए नोटिस जारी किया। न्यायालय के आदेश पर साइबर क्राइम थाना प्रभारी निरीक्षक श्याम बहादुर सिंह, उप निरीक्षक चंद्रशेखर यादव, हेड कांस्टेबल अमित कुमार पटेल ने झारखंड जाकर मंगलवार को आरोपियों के घर पर डुगडुगी बजवाकर कुर्की का नोटिस चस्पा किया।