{"_id":"629baa4b3c08fc0cae05e53c","slug":"not-measured-even-after-sdm-s-court-order-mirzapur-news-vns6572269136","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम के न्यायालय के आदेश के बाद भी नहीं हुई नापी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम के न्यायालय के आदेश के बाद भी नहीं हुई नापी
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में अधिकारियों ने लोगों की फरियाद सुनी। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने मड़िहान तहसील में लोगों की फरियाद सुनी। इसमें एक फरियाद ऐसी भी आई जिसमें कि कहा गया कि एसडीएम के आदेश के एक वर्ष बाद भी नापी नहीं हुई। सुविधा शुल्क मांगने का आरोप लगाया गया। जिले में 606 मामले आए जिसमें से मात्र 21 का ही निस्तारण हो सका।
मड़िहान। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार की अध्यक्षता में तहसील सभागार में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान 151 फरियादी पहुंचे। इसमें से केवल चार फरियादियों का मौके पर निस्तारण किया गया। अधिकतर मामले राजस्व, पुलिस व विकास संबंधित आये। देवपुरा गांव निवासी पप्पू पुत्र जयनारायण ने शिकायत की कि गढ़वा पिपराव में बैनामे की जमीन के सीमांकन का राजस्व निरिक्षक द्वारा 50 हजार रुपये की मांग की जा रही है। जबकि एसडीएम न्यायालय का आदेश एक वर्ष पूर्व हुआ था लेकिन नापी नहीं हुई। दारानगर निवासी तरन्नुम ने आरोप लगाया कि उनकी दादी की मौत के बाद फर्जी वरासत कर दी गई। इसी तरह डढ़िया गांव निवासी श्यामकांत तिवारी ने शिकायत की कि 32 वर्ष पूर्व बैंक बकायेदार की जमीन नीलाम में ली गई थी लेकिन कब्जा आज तक नहीं मिला। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्रीलक्ष्मी वीएस, पुलिस अधीक्षक अजय सिंह, उपजिलामजिस्ट्रेट अश्वनी सिंह, तहसीलदार फूलचंद यादव आदि मौजूद रहे।
लालगंज: तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस पर अपर कमिश्नर रमेश चंद्र की उपस्थिति में एडीएम भू राजस्व अमरेंद्र वर्मा की अध्यक्षता में सुनवाई हुई। कुल 53 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। पांच प्रार्थना पत्रों का निस्तारण किया गया। इसमें ज्यादातर मामले भूमि पैमाइश चकरोड अतिक्रमण, सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा के रहे। एडीएम अमरेंद्र वर्मा, उपजिलाधिकारी विजय नारायण सिंह, तहसीलदार शशांक शेखर राय, नायब तहसीलदार राम नारायण वर्मा, पुलिस उपाधीक्षक उमाशंकर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
चुनार : तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर अपर जिलाधिकारी शिव प्रताप शुक्ला ने फरियादियों को सुना।
कुल 192 प्रार्थना पत्र पडे़। जिसमें से मौके पर छह का निस्तारण हुआ। रूपौधा गांव की मेनका, मनीषा सुदामा, सावित्री, रेखावती, मंजूलता, जगमनी सहित दर्जनों महिलाओं ने शिकायती प्रार्थना पत्र देते हुए कहा कि गांव में नाले व खड़ंजा की भूमि का अतिक्रमण गांव के ही दो व्यक्तियों ने किया है। ऐबकपुर मोहाना निवासी मंगला प्रसाद ने प्रार्थना पत्र दिया कि वह भूमिहीन है, उसे आवासीय पट्टा दिया जाय। सीखड़ निवासी मनोज कुमार सिंह पटेल की गुहार रही कि कंपोजिट स्कूल मगरहा व प्राथमिक विद्यालय कुशहा में दो-दो प्रधानाध्यापक का वेतन लगाने के संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी सीखड़ से जन सूचना के तहत मांगी गई जानकारी भ्रामक है। उक्त विद्यालय से अभी तक दो-दो प्रधानाध्यापक का वेतन लगाया जा रहा था। सीखड़ क्षेत्र के खानपुर के ग्रामीणों ने सरकारी भूमि पर अतिक्रमण करने व सड़क पर जल जमाव, पानी की निकासी के लिए प्रार्थना पत्र दिया। इस दौरान एसडीएम चुनार नीरज प्रसाद पटेल, तहसीलदार नूपुर सिंह, पुलिस उपाधीक्षक रामानंद राय, खंड विकास अधिकारी, पवन कुमार सिंह, अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका परिषद चुनार राजपति बैस, एसडीओ विद्युत विपिन पटेल आदि प्रमुख मौजूद रहे। सदर तहसील में एसडीएम सदर चंद्रभान सिंह की अध्यक्षता में 208 मामले आए जिसमें से मात्र 06 का निस्तारण किया गया।