कहीं खाना खराब कहीं आयरन नहीं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विशेष सचिव ने शुक्रवार को विकास खंड छानबे के भटेवरा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान लाभार्थियों से भोजन, घी, फल, पोषाहार वितरण की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने विजयपुर बीआरसी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बन रहा भोजन गुणवत्ता जांची। उसमें कमी मिलने पर कड़ी नाराजगी जताई। कहा कि जब भोजन पौष्टिक ही नहीं होेगा तो महिलाओं की सेहत का सुधरेगी। इस तरह के खाने से तो योजना का मकसद ही बेमानी हो जाएगा।
उन्होंेने भोजन की गुणवत्ता सुधारने का निर्देश दिया। उन्होंने जिला कार्यक्रम अधिकारी गुरमीत गुप्ता को निर्देश दिया कि आंगनबाड़ी केंद्रों पर साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें, गुुणवत्तायुक्त और पौष्टिक भोजन देना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने आयरन की गोलियों का वितरण भी सुनिश्चित करने को कहा। सीडीपीओ इंदू मिश्रा, रामरुप यादव, सरोज शुक्ल मौैजूद रहे।