फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Not a single case was settled in six police stations

छह थानों पर एक भी मामलों का नहीं हुआ निस्तारण

Sun, 10 Oct 2021 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Not a single case was settled in six police stations
मिर्जापुर। जिले के सभी थानों पर शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 79 प्रार्थना पत्रों में 14 का मौके पर निस्तारण कराया गया।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी शिव प्रताप शुक्ल कोतवाली देहात और चील्ह थाने पर और अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन महेश कुमार अत्रि ने अहरौरा व जमालपुर समाधान दिवस पर थाने पर आने वाले फरियादियों की समस्या सुनी और निस्तारण का निर्देश दिया। मड़िहान पर क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन व तहसीलदार मड़िहान, थाना कछवां पर उप जिलाधिकारी चुनार, कोतवाली शहर में निरीक्षक अरुण कुमार दुबे ने समस्याओं को सुनकर उसका निस्तारण कराया। शहर कोतवाली में मकान के बंटवारे की समस्या का आपसी सुलह से निस्तारण कराया। चील्ह थाने में सात प्रार्थना पत्र में दो, थाना कछवां में नौ में दो, थाना पड़री में सात में पांच, थाना लालगंज में सात में एक, जिगना थाना में नौ में दो, अदलहाट थाना में पांच में एक प्रार्थना पत्र का निस्तारण हुआ। कोतवाली शहर में दो प्रार्थना पत्र, कोतवाली कटरा में आठ प्रार्थना पत्र, विंध्याचल में एक प्रार्थना पत्र, देहात कोतवाली में दो प्रार्थना पत्र, हलिया में छह, चुनार में नौ में एक भी प्रार्थना पत्र का निस्तारण नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed