{"_id":"6199401bb210f7353b138fdd","slug":"not-a-single-case-was-settled-in-sadar-tehsil-mirzapur-news-vns6236820166","type":"story","status":"publish","title_hn":"सदर तहसील में एक भी मामले का नहीं हुआ निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सदर तहसील में एक भी मामले का नहीं हुआ निस्तारण
विज्ञापन
जिले में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी को लालगंज में फरियाद सुनना था लेकिन वह नहीं पहुंच सके। तहसील सदर में एडीएम ने लोगों ने फरियाद सुनी।
सदर तहसील में एक सौ 11 मामले आए जिनमें से एक का भी निस्तारण नहीं हो सका। इसमें भूमि संबंधी मामले अधिक आए। एडीएम शिवप्रताप शुक्ल के साथ एसडीएम चंद्रभान सिंह व तहसीलदार फूलचंद यादव ने लोगों की फरियाद सुनी। लालगंज, संपूर्ण समाधान दिवस पर आए 93 प्रार्थना-पत्रो में नौ मामले निस्तारित किये गए। उपजिलधिकारी वीएन सिंह की अध्यक्षता में संपन्न संपूर्ण समाधान दिवस में जिलास्तरीय सभी विभागो के अधिकारी उपस्थित रहे। उपजिलधिकारी वीएन सिंह ने प्राप्त प्रार्थना-पत्रों का ससमय निस्तारण करने का विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया । एसडीएम ने किसानों के खेत पलेवा करने के लिए उनके जरुरत के अनुसार नहरों में पानी दिए जाने के लिए सिरसी बांध प्रखंड के इंजीनियर को निर्देश दिया। लालगंज विकास खंड के गंगहरा कला गांव निवासी जीतनारायण दुबे ने लहंगपुर राजवाहा में सिरसी बांध से पानी दिए जाने की मांग किया। हलिया विकास खंड के बरडीहा कला गांव निवासी अनलेंद्र कुमार व राकेश कुमार ने ग्राम प्रधान के पुत्र बंधु के नाम से आवंटित कोटे के दुकान को निरस्त करने की मांग की। इस मामले में उपजिलाधिकारी ने गंभीरता से लिया और आपूर्ति निरीक्षक हलिया को कार्यवाई के लिए निर्देशित किए। संपूर्ण समाधान दिवस में भूमि विवाद, सिंचाई व बिजली आदि को लेकर सर्वाधिक मामले आए। इस अवसर पर विधायक राहुल प्रकाश कोल,तहसीलदार शशांक शेखर राय, डीएफओ पीएस त्रिपाठी, सीएमओ डाक्टर पीडी गुप्ता, बीएसए गौतम प्रसाद, डीपीआरओ अरविन्द कुमार, शक्ति त्रिपाठी, रेन्जर पीके सिंह, सीओ उमा शंकर सिंह, प्रभारी निरीक्षक द्वय हेमंत कुमार सिंह, विपिन सिंह, अमरजीत जायसवाल आदि रहे। चुनार, एसडीएम नीरज कुमार सिंह ने फरियाद सुनी। इस अवसर पर 31 मामले आए जिसमें से चार का मौके पर निस्तारण हुआ। तहसीलदार अरूण कुमार गिरी व अन्य थे।
मायूस लौटी बच्चों की मां
लालगंज। शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में हलिया थाना क्षेत्र के खजुरी गांव निवासी मृतक रोहित और राहुल की मां जिलाधिकारी से मिलने पहुंची लेकिन उसे मायूस होना पड़ा। जिलाधिकारी वहां नहीं पहुंचे थे। उसने रोते हुए बताया कि शासन स्तर पर उसकी सहायता किए जाने की जरूरत है। जिससे परिवार का भरण पोषण किया जा सके। खजुरी गांव निवासिनी अनीता देवी पत्नी हरिप्रसाद के दो पुत्रों की मौत अनियंत्रित ट्रक के घर में घुसने से हो गई थी। जिसके बाद से उसके आंसू थमने के नाम नहीं ले रहे हैं।