{"_id":"619007ae2b57ea21421bd91f","slug":"not-a-single-case-was-settled-in-11-police-stations-mirzapur-news-vns6223339129","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 थानों में एक भी मामले का नहीं हुआ निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11 थानों में एक भी मामले का नहीं हुआ निस्तारण
विज्ञापन
मिर्जापुर। जनता की समस्याओं को सुनकर उनके त्वरित निस्तारण के लिए जनपद के समस्त थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। पुलिस उपमहानिरीक्षक विंध्याचल परिक्षेत्र आरके भारद्वाज ने थाना लालगंज और पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह ने थाना चील्ह व कछवां पर फरियादियों की शिकायतों को सुना। जिले के सभी थानों पर 107 मामलों में नौ मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया। ग्यारह थानों पर एक भी मामले का निस्तारण नहीं किया जा सका। हाल यह है कि अधिकारी सुन तो ले रहे पर समाधान के लिए फरियादियों को इंतजार ही करना पड़ेगा।
लालगंज: डीआईजी आरके भारद्वाज ने थाना दिवस में सख्त रुख अपनाते हुए अधिकारियों, पुलिस व लेखपालों को दिशा निर्देश दिया कि कागजी कार्रवाई के स्थान पर स्थलीय निस्तारण महत्वपूर्ण है। नापी के बाद उल्लंघन करने वाले के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करें। जरूरत पड़ने पर गुंडा एक्ट का भी प्रयोग करें। थानाध्यक्ष और लेखपालों को हिदायत दी कि प्रकरण का कागजी कार्रवाई के स्थान पर स्थलीय निस्तारण होना चाहिए। समाधान दिवस में थाना अध्यक्ष हेमंत कुमार सिंह, लेखपाल अनुप पांडे, इंद्रेश दुबे, सचिन मिश्रा,मनोज मिश्रा, योगेन्द्र प्रताप सिंह,संजय सिंह, मनमोहन आदि मौजूद रहे।
कछवां, समाधान दिवस पर एसपी अजय कुमार सिंह ने फरियादियों की समस्याएं सुनी। अधिकारियों को क्षेत्र में व्यवस्था दुरुस्त रखने व आमजन से मित्रवत व्यवहार रखने का निर्देश दिया। बरैनी में जमीन के विवाद में भिड़ रहे लाल कुमार यादव पुत्र मुखरन यादव व अन्य के मामले का समाधान कराने के लिए लेखपाल दिलीप गोड़ को जांच के निर्देश दिए गए। महिला हेल्प डेस्क पर आने वाली महिलाओं को कोई दिक्कत न हो इसके लिए उन्होंने वहां की व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने को कहा।
विज्ञापन
जिगना: थाना समाधान दिवस पर तहसीलदार सदर फूलचंद यादव व थानाप्रभारी राकेश कुमार के समक्ष रखा । तहसीलदार सदर ने एक समस्या की शिकायत पर करनी भांवा गांव जाकर समस्या को देखा और निस्तारण किया। शेष शिकायतों के टीम गठित की गई है। इस मौके पर रामलक्षन, कन्हैयालाल, अशोक कुमार दुबे, हरीदास नागेंद्र पांडेय सहित लेखपाल मौजूद रहे।
हलिया: स्थानीय थाना परिसर में शनिवार को थाना समाधान दिवस नायब तहसीलदार राहुल कुमार मिश्रा व सीओ लालगंज उमाशंकर सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ है। नायब तहसीलदार ने संबंधित लेखपाल को निर्देशित किया कि प्रार्थना पत्र को समय सीमा के अंदर निस्तारण कर आख्या प्रेषित करें इसमें किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नही होगी। सीओ लालगंज ने कहा कि प्रार्थना पत्र के निस्तारण के समय आवश्यकता पड़ने पर पुलिसकर्मियों को साथ लेकर जाएं।
................................
107 में सिर्फ नौ का निस्तारण
कोतवाली शहर में एक, कोतवाली कटरा में चार, कोतवाली देहात में नौ, चील्ह थाना में सात, कछवां थाना में चार, लालगंज थाना में नौ, जिगना थाना में 11, चुनार कोतवाली में चार, अदलहाट थाना में छह, जमालपुर थाना में एक, अहरौरा थाना में एक भी मामले का निस्तारण नहीं हो सका। विंध्याचल थाना में आठ में दो, पड़री थाना पर 24 में दो, हलिया थाना पर 16 में दो, मड़िहान थाना में चार में एक प्रार्थना पत्र का निस्तारण नहीं किया गया।
..................................
डीआईजी ने लेखपाल से धाराओं के बारे में ली जानकारी
लालगंज। डीआईजी के सामने देवरिया गांव निवासी राम सवारी ने बताया कि विपक्षी द्वारा खेत जोतने पर पलट दिया जाता है। इस संबंध में उन्होंने थानाध्यक्ष हेमंत कुमार सिंह को टीम गठित कर मामला निस्तारण करने का आदेश दिया। इसी प्रकार रामपुर कामता की जयपत्ती ने बताया कि वह अपनी जमीन पर कब्जा नहीं पा रही है। मौके पर मौजूद लेखपाल स्थल पर जाकर मामले का जांच कर निस्तारण का आदेश दिया। इस दौरान डीआईजी ने लेखपाल अनूप कुमार पांडे से 134 धारा 135 धारा 136 की बारे में पूछताछ की।