{"_id":"64bc290d87d00316650bfd34","slug":"not-a-single-case-resolved-in-six-police-stations-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-2795-2023-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: छह थानों पर एक भी मामले का समाधान नहीं, 18 थानों में आए 265 मामले, 41 का मौके पर निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: छह थानों पर एक भी मामले का समाधान नहीं, 18 थानों में आए 265 मामले, 41 का मौके पर निस्तारण
विज्ञापन
जिल के सभी थानों में शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस पर अधिकारियों ने फरियादियों की समस्या को सुना। इस दौरान जिले के 18 थानों में कुल 265 मामले आए। इसमें 41 मामलाें का मौके पर निस्तारण किया गया। शहर कोतवाली में एक भी मामला नहीं आया। जिले के छह थानों में आए शिकायती पत्रों में एक भी मामले का निस्तारण नहीं हो सका।
जिलाधिकारी दिव्या मित्तल और पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने पड़री थाने में फरियाद सुनी। शहर कोतवाली में एक भी मामला नहीं आया। कटरा कोतवाली में आठ में दो, विंध्याचल में 17 में सात, देहात कोतवाली में 50 में दो, कछवां में 10 में तीन, पड़री में 14 में चार, लालगंज में 32 में तीन, अदलहाट में 20 में पांच, अहरौरा में छह में तीन, राजगढ़ में चार में दो मामलों का निस्तारण हुआ।
चील्ह थाना में एक, ड्रमंडगंज में 20, संतनगर में 17, चुनार में तीन, जमालपुर में तीन, मड़िहान थाने में आए छह मामलों में एक भी मामले का निस्तारण नहीं हो सका। पड़री, पड़री थाने पर जिलाधिकारी दिव्या मित्तल व पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने पहुंचकर फरियादियों की फरियाद सुनी। उसके निराकरण के लिए टीमें गठित कर तत्काल निस्तारण के निर्देश दिया। इस मौके पर राजस्व निरीक्षक राम अवध, कमला प्रसाद घनश्याम, थानाध्यक्ष पड़री अजीत कुमार श्रीवास्तव मौजूद रहे।
विज्ञापन
जिगना :
क्षेत्राधिकारी लालगंज मंजरी राव ने फरियादियों की फरियाद को सुना। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार पांडेय, राजस्व निरीक्षक देव कुमार गुप्ता आदि रहे।
चील्ह : थाना पर एएसपी सिटी श्रीकान्त प्रजापति ने लोगों की फरियाद को सुना। आए हुए प्रार्थना पत्र को संबंधित लोगों को आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देश दिया।
अदलहाट : थाना परिसर में तहसीलदार चुनार शक्ति प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस संपन्न हुआ। इस मौके पर थाना प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार चौरसिया ,वरिष्ठ उपनिरीक्षक परमात्मा यादव ,संजय कुमार सिंह, राजेश कुमार सिंह आदि रहे।
हलिया : थाना परिसर में एसडीएम लालगंज भरतलाल सरोज की अध्यक्षता में लोगाें की फरियाद सुनी गई। इस दौरान थानाध्यक्ष विष्णु प्रभा सिंह,चौकी प्रभारी मतवार रविप्रकाश, एसआई श्यामलाल, बाली मौर्य, चकबंदी लेखपाल राहुल यादव, मान सिंह, मधुकर धर, विनोद कुमार आदि रहे।
राजगढ़ :
थाना पर तहसीलदार एसके यादव के नेतृत्व में समाधान दिवस लगाया गया। समाधान दिवस में सभी मामले जमीन से संबंधित आए। जिनमें तालर गांव के एक मामले का निस्तारण तहसीलदार द्वारा मौके पर किया गया। बाइक दुघर्टना मामले का निस्तारण थानाध्यक्ष राणा प्रताप ने किया। चुनार, कोतवाल त्रिवेणी लाल सेन ने फरियादियों की समस्याओं को सुना।
.