फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Nomination today for the election of the chief post

प्रमुख पद के निर्वाचन के लिए नामांकन आज

Wed, 07 Jul 2021 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jul 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Nomination today for the election of the chief post
मिर्जापुर। जिले के 12 विकास खंडों में ब्लाक प्रमुख पद के लिए आठ जुलाई को नामांकन होगा। इसके लिए लगभग सभी दलों ने ब्लाकवार प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। नामांकन सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक किया जाएगा। इसके लिए सभी तैयारियां कर ली गई हैं। मतदान 10 जुलाई को होगा
विज्ञापन

जिला निर्वाचन कार्यालय ने इसके लिए क्षेत्र पंचायत के निर्वाचित सदस्यों की सूची जो कि मतदाता सूची भी है, जारी कर दी है। जिला निर्वाचन अधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने कहा है कि यदि सदस्यों को इस संबंध में कोई आपत्ति हो तो वे संशोधन के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके साथ ही व्यय के लिए सीमा भी तय की गई है। दोनों ही आरक्षित अथवा अनारक्षित वर्ग के संबंधित प्रत्याशी अधिकतम दो लाख रुपये तक खर्च कर सकते हैं। इसके साथ ही नामांकन का शुल्क आरक्षित वर्ग के लिए चार सौ तथा अनारक्षित वर्ग के लिए छह सौ निर्धारित किया गया है। जमानत की राशि आरक्षित वर्ग के लिए ढाई हजार तथा अनारक्षित वर्ग के लिए पांच हजार रुपये तय की गई है।
विज्ञापन

भाजपा ने जारी की प्रमुख प्रत्याशियों की सूची
मिर्जापुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को ब्लाक प्रमुख चुनाव के लिए पार्टी के प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है।
इसमें सिटी विकास खंड के लिए पार्वती देवी, कोन के लिए मीनाक्षी सिंह, छानबे की उर्मिला देवी, जमालपुर की मंजू सिंह, नरायनपुर से चंद्रप्रकाश सिंह, पहाड़ी में इंद्रबहादुर पांडेय, मझवां में दिलीप सिंह, राजगढ़ से गजेंद्र प्रताप सिंह, लालगंज से जयंत कुमार, सीखड़ से छत्रपति सत्येंद्र कुमार सिंह तथा हलिया से देवी को पार्टी प्रत्याशी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, पार्टी की ओर प्रमुख पद उम्मीदवार बनाए जाने पर विकास खंड सीटी से पार्वती तिवारी को प्रमुख पद प्रत्याशी घोषित किए जाने पर लोगों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। जमालपुर: मंजू सिंह को भाजपा प्रमुख पद के लिए अधिकृत उम्मीदवार बनाए जाने पर समर्थकों ने बधाई दी है। सीखड़: सत्येंद्र बहादुर सिंह को उम्मीदवार घोषित करने पर क्षेत्र में हर्ष है। पार्टी के विधायक गण रत्नाकर मिश्र, रमाशंकर सिंह पटेल, अनुराग सिंह, सुचिस्मिता मौर्य, छानबे विधायक राहुल प्रकाश कोल, हरिशंकर पटेल, संतोष गोयल, रविशंकर पांडेय, डीपी सिंह, अमित पांडेय, ज्ञानप्रकाश दुबे, प्रणेश प्रताप सिंह आदि ने भी प्रत्याशियों के नाम की घोषणा होने पर हर्ष जताया है।
चुनाव के ऐन वक्त पर गायब हुए बीडीसी सदस्य
-अधिकांश सदस्यों के प्रमाण-पत्र किसी दूसरे के कब्जे में
संबाद न्यूज एजेंसी
मिर्जापुर। गांवो में ढूंढने पर भी क्षेत्र पंचायत सदस्य नहीं मिल रहे। इस मामले में परिजन भी कुछ बताने से इंकार कर रहे हैं। बता दें कि दस जुलाई को ब्लाक प्रमुख पद की कुर्सी तक पहुंचने का सपना देख रहे संभावित दावेदार चुनाव से पहले इलाके के अधिकांश क्षेत्र पंचायत सदस्यों को अपने कब्जे में लेकर कहीं सैर सपाटे या फिर किसी होटल में कैद कर रखे हैं।
चर्चा तो यहां तक भी है कि कुछ बीडीसी सदस्य गांव में है भी तो उनके प्रमाण-पत्र किसी दूसरे के चंगुल में है। सिटी, पहाड़ी, छानबे, कोन, लालगंज, मझवां, सीखड़ समेत अन्य विकास खंडों से गायब हुए क्षेत्र पंचायत सदस्यों का अवतरण 10 जुलाई को वह भी सीधे ब्लाक मुख्यालय पर बने मतदान केंद्रो पर होगा। मतदान बाद ही उनके मुक्त होने की संभावना जताई जा रही है। गायब क्षेत्र पंचायत सदस्यों को लेकर उनके भले ही उनके परिजन भी चिंतित नजर आ रहे हैं लेकिन वे कुछ बोलने से कन्नी काट रहे हैं।
ब्लाक प्रमुख चुनाव के लिए दावेदारों ने खरीदा नामांकन पत्र
सिटी, छानबे, हलिया, चुनार व जमालपुर विकास खंड में प्रमुख पद के दावेदारों ने दो-दो सेट में खरीदे पर्चे
-तैयारियां हुई पूरी , कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच नामांकन आज
संवाद न्यूज एजेंसी
मिर्जापुर। क्षेत्र पंचायत प्रमुख पद के लिए जिले के सभी ब्लाक मुख्यालयों पर नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। सिटी, छानबे, हलिया, चुनार व जमालपुर विकास खंड में प्रमुख पद के दावेदारों ने दो-दो सेट में पर्चे खरीदे। सिटी में प्रमुख पद के लिए बुधवार अंतिम दिन तक कुल आठ नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। इसमें भाजपा उम्मीदवार पार्वती देवी पत्नी संतोष कुमार के नाम से तीन व मनोरमा देवी पत्नी पुष्पकुमार (पूर्व प्रमुख) की तरफ से पांच पर्चे खरीदे गए।

जिगना: विकास खंड छानबे के प्रमुख पद के लिए दो- दो सेट में तीन महिला प्रत्याशी के नाम से पर्चा खरीदा गया। जिसमें सुमन सिंह पत्नी अवधराज सिंह निवासी अकोढ़ी व उर्मिला सिंह पत्नी रमेश सिंह निवासी नीबी गहरवार के अलावा जरीना बेगम पत्नी नवाब अली निवासी बैशपुर ने पर्चा खरीदा। हलिया: क्षेत्र पंचायत प्रमुख पद के लिए तीन दावेदारों ने नामांकन पत्र खरीदा। जिसमें वार्ड संख्या छह सेमरिहा भिटहां से देवी पत्नी बैजनाथ ने तीन सेट में नामांकन पत्र खरीदा वहीं वार्ड संख्या 46 नौगवां से रविंद्र प्रसाद ने दो सेट, वार्ड संख्या 82 हलिया से विनोद कुमार ने एक सेट में नामांकन पत्र खरीदा। चुनार: नरायनपुर ब्लाक के प्रमुख पद पर नामांकन के लिए कुल चार नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। खंड विकास अधिकारी पवन कुमार सिंह ने बताया कि बगही गांव निवासी चन्द्रप्रकाश सिंह ने दो सेट में नामांकन पत्र खरीदा। जबकि जलालपुर माफी निवासी चन्द्रभान व भवानीपुर की संजू देवी ने एक एक सेट में पर्चा खरीदा। नामांकन बृहस्पतिवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह 11 बजे से ब्लाक मुख्यालय पर किया जाएगा। पूर्व संध्या पर इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed