{"_id":"6272dec6bca81820f46d39ac","slug":"no-vehicle-will-go-in-front-of-the-barricading-on-the-old-vip-route-mirzapur-news-vns651829623","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुराने वीआईपी मार्ग पर बैरिकेडिंग के आगे नहीं जायेगा कोई वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुराने वीआईपी मार्ग पर बैरिकेडिंग के आगे नहीं जायेगा कोई वाहन
विज्ञापन
जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने बुधवार को विंध्य कारीडोर के निर्माण कार्य की प्रगति का निरीक्षण कर जायजा लिया। इस दौरान पुराने वीआईपी मार्ग पर निर्माण कार्य चलने के दौरान भी कई गाड़ियां बैरिकेडिंग के आगे मंदिर के पास रोकी गई दिखीं। इस पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए थानाध्यक्ष विंध्याचल को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य के दौरान कोई भी वीआईपी अथवा साधारण वाहन बैरिकेडिंग के आगे नहीं जाने दिया जाय। उन्होंने चेतावनी दी कि निरीक्षण के दौरान कोई गाड़ी मिली तो उसका चालान करते हुए ड्यूटी पर तैनात संबंधित पुलिस अधिकारी व कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।
जिलाधिकारी ने निर्माण में प्रयुक्त होने वाली सरिया, सड़क की मोटाई तथा फर्श पर लगाये जाने वाले पत्थर की गुणवत्ता भी देखी। निरीक्षण के दौरान सीसी रोड व पत्थर लगाने का कार्य प्रगति पर मिला। इसी प्रकार परिक्रमा पथ पर पत्थर का पिलर भी खड़ा कर दिया गया है। जिलाधिकारी ने पक्का घाट, कोतवाली गली, पुरानी वीआईपी, नये वीआईपी मार्ग चल रहे कार्यों का निरीक्षण कर जायजा लिया। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य चलने तक पुराने वीआईपी मार्ग पर आवागमन बंद रखा जाय। किसी वीआईपी के आगमन पर नये वीआईपी मार्ग के इंट्री प्वाइंट पर गाड़ियों को खड़ी कराकर दर्शन कराया जाय, ताकि निर्माण कार्य में किसी प्रकार का अवरोध न पैदा हो। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का प्रयास है कि विंध्य कॉरिडोर का कार्य निर्धारित समय में पूरा करा लिया जाय। इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट विनय कुमार सिंह, अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका ओम प्रकाश, सहायक पर्यटन अधिकारी नवीन कुमार, राजकीय निर्माण व लोक निर्माण विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।