{"_id":"5e8b53778ebc3e6fd5009ac4","slug":"no-reports-of-17-two-samples-sent-for-medical-test-mirzapur-news-vns519292813","type":"story","status":"publish","title_hn":"17 की नहीं आई रिपोर्ट, दो जमाती समेत पांच का लिया गया सेंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
17 की नहीं आई रिपोर्ट, दो जमाती समेत पांच का लिया गया सेंपल
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले में निजामुद्दीन मरकज से लौटने वालों में अहरौरा और जमालपुर थाना क्षेत्र में पाजिटिव पाए गए दो जमातियों के परिवार के 17 लोगों की जांच रिपोर्ट अभी नहीं आई है। रविवार को सीखड़ ब्लाक के हांसीपुर में मिले दो जमाती और जमालपुर में पाजिटिव जमाती के संपर्क में आई वृद्धा और उसके परिवार के दो लोगों का सोमवार को ओरो और नोजों फेरेंजियल सेंपल लेकर जांच के लिए बीएचयू भेजा गया।
कोरोना पाजिटिव रिपोर्ट आने के बाद दोनों जमाती को विंध्याचल के आईसोलेशन वार्ड में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। सोमवार को दोनों के गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सैनिटाइजेशन कराने के साथ लोगों के स्वास्थ्य की जांच की। दोनों के परिवार के 17 लोगों का सैंपल शनिवार की रात को लिया गया था। अभी तक उनकी जांच रिपोर्ट नहीं आई है। रविवार को सीखड़ ब्लाक के हांसीपुर गांव से दो जमाती पिता-पुत्र मिले। जो निजामुद्दीन मरकज से लौटे थे। पिता-पुत्र को विंध्याचल में क्वारंटीन किया गया है। जमालपुर के लठिया सहजनी निवासी संक्रमित जमाती झोलाछाप ने वृद्धा का इलाज किया था। सोमवार को वृद्धा और उसके परिवार के दो अन्य को क्वारंटीन कर जांच सेंपल भेजा गया। सोमवार को कुल पांच लोगों को जांच सेंपल भेजा गया। सबको इस बात की चिंता सता रही है कि दो पाजिटिव जमातियों के परिजनों की रिपोर्ट पाजिटिव न आए। उनके पाजिटिव आने पर कोरोना के अन्य लोगों में भी फैलने का खतरा बढ़ जाएगा।
उधर, जमालपुर के लठिया सहजनी गांव में कोरोना संक्रमित व्यक्ति मिलने के दूसरे दिन एक वृद्धा की तबीयत बिगड़ गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि उक्त महिला का इलाज कोरोना पॉजिटिव मिले झोलाछाप ने कुछ दिन पहले किया था। स्वास्थ्य विभाग ने उसकी जांच कराई। मामला मुख्यमंत्री के पास पहुंचा। सीएम के हस्तक्षेप पर सोमवार को वृद्धा और और उसके परिवार के दो लोगों को मंडलीय अस्पताल के ट्रामा सेंटर में बने क्वारंटीन कक्ष में रखकर सेंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
मरकज से लौटने के बाद झोलाछाप ने कई लोगों का उपचार किया। मरकज से लौटने की जानकारी होने पर उसे क्वारंटीन कर जांच की गई। शनिवार को उसकी जांच रिपोर्ट पाजिटिव पाई गई। इसके बाद से गांव में हड़कंप मच गया है। जिन लोगों ने उससे इलाज कराया था, सभी परेशान है। इसमें 70 वर्षीय एक वृद्धा है। जिसने एक सप्ताह पूर्व उससे सर्दी-जुकाम की दवा लिया था। रविवार को वृद्धा की तबीयत खराब हो गई। परिजन उसे उपचार के लिए चंदौली के चकिया में ले गए। स्वास्थ्य विभाग ने वृद्धा की जांच किया। तब तक मामला मुख्यमंत्री के पास पहुंच गया। रात को अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. आरएस राम, सीएचसी प्रभारी डा. राजन सिंह, डा. एम रहमान, सीओ चुनार सुशील यादव, थानाध्यक्ष जमालपुर अश्विनी कुमार तिवारी गांव पहुंचे। वृद्धा और परिवार के सभी लोगों की जांच की गई। इसके बाद वृद्धा और परिवार के दो सदस्यो को मंडलीय अस्पताल के निर्माणधीन ट्रामा सेंटर के क्वारंटीन कक्ष में रखा गया।
उधर, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. आर एस राम केके नेतृत्व में दो टीमों ने चौकिया, शेरवां, जाफरखानी, लठिया सहिजनी, रामपुर, लोहराजपुर, ओइनवा, भुईली मे कुल 31 परिवार के 205 सदस्यों की थर्मल स्कैनिंग कर जांच किया गया। जांच में सभी सदस्यों की स्थिति सामान्य पाई गई। सभी को 14 दिन के लिए होम आईसोलेशन में रहने के लिए निर्देशित किया गया है। स्वास्थ्य टीम में डा. राजन सिंह, डा. एम रहमान, भरत यादव, सच्चिदानंद,गीता देवी, उर्मिला सिंह, आशा थी। दूसरी ओर क्षेत्राधिकारी चुनार सुसील कुमार यादव,थाना प्रभारी अश्विनी कुमार तिवारी,चौकी प्रभारी पंकज राय ने क्षेत्र का भ्रमण कर लोगों को लाकडाउन के पालन करने का निर्देश दिया।