{"_id":"615b48df8ebc3edadf3044e6","slug":"no-one-will-enter-the-sanctum-in-nine-days-mirzapur-news-vns6154459169","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ दिन में गर्भगृह में कोई प्रवेश नहीं करेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौ दिन में गर्भगृह में कोई प्रवेश नहीं करेगा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विंध्याचल । भारतीय स्टेट बैंक चौराहा स्थित प्रशासनिक भवन में सोमवार की शाम मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र एवं जिलाधिकारी ने संयुक्त बैठक हुई। इसमें नगर पालिका के ईओ व पुलिस विभाग को अधिकारियों ने व्यवस्था बनाए रखने की चेतावनी दी। कहा कि नवरात्र के दौरान गर्भगृह में प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। मंदिर में चढ़ावे को लेकर आए दिन विवाद पर भी चेताया। कहा कि श्रद्धालु इच्छानुसार जो भी चढ़ावा दें, उसे खुशी-खुशी पंडा समाज स्वीकार करे।
जिलाधिकारी ने कहा कि विंध्य कॉरिडोर की वजह माँ विंध्यवासिनी मंदिर की छवि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी बनेगी। इसलिए सुरक्षा और व्यवस्था पर विशेष जोर रहे॥ सभी दुकानों और स्टैंड-होटल पर रेट लिस्ट लगाना आवश्यक है। कूड़ा को एक निश्चित स्थान पर ही डालें और किसी से लापरवाही की जा रही है तो उसके खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे। एडिशनल एसपी ने कहा कि अपनी दुकानें सीमा क्षेत्र के अंदर ही लगाएं। रेट को लेकर जबरन वसूली पर भी रोक लगाने के लिए कहा। अपर पुलिस अधीक्षक संजय वर्मा ने कहा कि मेले में एटीएस और ड्रोन कैमरे की व्यवस्था की गई है। पंडा समाज के पदाधिकारियों से कहा कि वे लोग प्रशासनिक अधिकारियों से मिलकर एक अच्छी व्यवस्था को बनाने में सहयोग करें। नगर पालिका के ईओ को फटकार लगाते हुए कहा कि सफाई की व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए। घाटों पर सभी व्यवस्थाओं को पहले से ही दुरुस्त कर लें। मंडलायुक्त ने पुलिस विभाग को भी फटकार लगाते हुए कहा कि जो नहीं सुनता है उसके खिलाफ कार्रवाई करें। इतनी संख्या में यहां कर क्या रहे हैं। सिटी मजिस्ट्रेट विनय कुमार सिंह, सीओ सिटी प्रभात राय, नायब तहसीलदार उमेश चंद, पीडब्ल्यूडी जेई प्रवीण कुमार चौहान, श्री विंध्य पंडा समाज के अध्यक्ष पंकज द्विवेदी, मंत्री भानु पाठक, अवनीश मिश्रा, शनि दत्त पाठक, गुंजन मिश्रा, तेजन गिरी, गौतम द्विवेदी, अनुज पांडेय, राज मिश्रा, विभुति नारायण मिश्र सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।