फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   No one was transferred at the behest of the mafia: Rajnath

माफिया के कहने पर नहीं हुआ किसी का तबादला - राजनाथ

Thu, 03 Mar 2022 12:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 12:50 AM IST
विज्ञापन
No one was transferred at the behest of the mafia: Rajnath
मिर्जापुर। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को कहा कि लक्ष्मी जी कभी हाथी या साइकिल पर बैठकर नहीं आती। लक्ष्मी जी तो कमल पर बैठकर ही आती हैं। मकान, गैस सिलिंडर, सम्मान निधि के रूप में लक्ष्मी जी आ रही हैं कि नहीं, कोरोना काल के दौरान अन्न के रूप में लक्ष्मी जी लोगों के घरों में पहुंच रही हैं। दावा किया कि कानून व्यवस्था के मोर्चे पर योगी सरकार ने कामयाबी हासिल की है। किसी माफिया या बदमाश के कहने पर किसी का तबादला नहीं हुआ। गुंडे बदमाशों ने मान लिया कि जेल में रहने में ही गनीमत है।
विज्ञापन

देवरी में पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में आयोजित जनसभा में उन्होंने कहा कि कभी उत्तर प्रदेश बीमारू राज्य के रूप में जाना जाता था। 2017 में अर्थव्यवस्था 11 लाख करोड़ की थी। लेकिन, भाजपा के पांच साल के शासन में अर्थव्यवस्था 21 लाख करोड़ की हो गई। अब यह देश में दूसरे नंबर की अर्थव्यवस्था हो गई है। कहा कि जेवर एयरपोर्ट पर विमानों का मेंटेनेंस भी हो सकेगा। जबकि पहले दूसरे देशों में इसके लिए जाना पड़ता था। अब 85 प्रतिशत हवाई जहाजों का मेंटेनेंस यहीं होगा। रक्षा मंत्री ने कहा कि योजनाओं का लाभ जनता को मिल रहा है। मोदी जी 100 पैैसा भेजते हैं, तो सीधे आपकी जेब में पहुंचता है। सरकार का संकल्प है कि डेढ़ साल में हर व्यक्ति को सिर ढकने के लिए छत मिल जाएगी। दावा किया कि सरकार बनने पर होली, दीपावली पर एक एक गैस सिलिंडर मुफ्त मिलेगा। भाजपा ने अनुच्छेद 370 को चुटकी बजाकर समाप्त कर दिया। अयोध्या की धरती पर भव्य राम मंदिर का निर्माण हो रहा है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मतदाता नया इतिहास लिखने जा रहे हैं। पिछले 30-40 साल में एक ही पार्टी की दोबारा सरकार नहीं बनी है।
विज्ञापन

उरी और पुलवामा की एयर स्ट्राइक और सर्जिकल स्ट्राइक का जिक्र भी किया। कहा कि इनके माध्यम से सारी दुनिया को संदेश दिया गया है कि भारत अब पहले की तरह कमजोर भारत नहीं है। बाउंड्री के इस पार और उस पार भी जाकर मार सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed