फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   No infected found for the fourth consecutive day

लगातार चौथे दिन नहीं मिला कोई संक्रमित

Tue, 14 Sep 2021 12:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Sep 2021 12:29 AM IST
विज्ञापन
No infected found for the fourth consecutive day
मिर्जापुर। जिले के लिए राहत बात है कि सोमवार को लगातार पांचवें दिन भी कोई संक्रमित नहीं मिला। इस समय जिले में एक्टिव केसों की संख्या केवल एक है। पिछले 54 दिनों की बात करें तो सिर्फ सात संक्रमित मिले हैं। उधर सोमवार को लगाए गए मेगा टीकाकरण कैंप में 27288 लोगों को टीका लगाया गया।
विज्ञापन

जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 11 हजार 41 है। अबतक 10,922 लोगों के स्वस्थ होने पर उनको डिस्चार्ज कर दिया गया है। जिले में अब तक 118 की कोरोना से मौत हो चुकी है। एसीएमओ डॉ. अजय कुमार ने बताया कि सोमवार को 2560 की रिपोर्ट आई है। इसमें कोई संक्रमित नहीं मिला। जिले में अब तक आठ लाख 85 हजार 5000 का सैंपल लिया जा चुका है। आठ लाख 82 हजार 634 की रिपोर्ट आई है। दो हजार 366 की रिपोर्ट आना बाकी है। जिले में अब तक पांच लाख 21 हजार 317 लोगों की एंटीजन किट से जांच कराई गई है।
विज्ञापन

उधर मेगा कोविड टीकाकरण कैंप का आयोजन किया गया। सरकारी कैंप के अलावा निजी संस्थाओं में कैंप लगाया गया। इस दौरान 27,288 को कोरोना का टीका लगाया गया। मंडलीय अस्पताल में और अन्य सीएचसी-पीएचसी पर पंजीकरण सत्यापन के बाद टीकाकरण कक्ष में टीका लगाया गया। मंडलीय अस्पताल में 18 प्लस के साथ 45 प्लस वालों को भी टीका लगाया गया। 18 प्लस में 21572 को कोविशील्ड की प्रथम डोज और 4181 को दूसरा डोज लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed