फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   No farmer reached earlier purchase centers

पहलेक्न क्रय केंद्रों पर नहीं पहुंचा कोई किसान

Tue, 02 Nov 2021 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
No farmer reached earlier purchase centers
जिले के धान क्रय केंद्रों पर धान खरीद के पहले दिन सोमवार को किसान नहीं पहुंचे। केवल धान बेचने के लिए नंबर लेने के लिए किसान पहुंचे। 10 नवंबर के बाद की तिथि ली।
विज्ञापन

जिले में 66 केंद्रों पर धान खरीदने की व्यवस्था की गई है। आमतौर पर जिले में 15 नवंबर के आसपास किसान धान बेचने पहुंचते हैं। अधिकतर केंद्रों पर किसानों के बैठने के लिए शेड, बोरा व पीने के लिए पानी आदि की व्यवस्था की गई थी। नगर के मंडी समिति स्थित धान क्रय केंद्र पर तैनात केंद्र प्रभारी सुरेंद्र पाल ने बताया कि लगभग दो दर्जन किसान आए थे और उन्होंने 10 नवंबर के बाद की तारीख का नंबर लिया है। सोमवार को किसी ने धान नहीं बेचा।
विज्ञापन

लालगंज: धान क्रय केंद्र के शुभारंभ के पहले दिन लालगंज राजकीय धान क्रय केंद्र पर लगभग दो सौ किसानों के कागजात जमा किया गया। जमा करते वक्त थोड़ी देर के लिए किसानों में आपसी होड़ के चलते क्रय केंद्र प्रभारी ने कुछ देर के लिए क्रय केंद्र बंद कर दिया। जिसके कारण जिन किसानों का कागजात नहीं जमा हुआ था। उन्होंने प्रदर्शन किया। किसानों के इस आपसी होड़ और कहासुनी के कारण कुछ देर के लिए प्रभारी ने कार्य को ठप कर दिया। हालांकि तत्काल क्रय प्रभारी किसानों के शांत होने पर कागजात को जमा कर लिए। क्रय प्रभारी दशरथ लाल का कहना है कि क्रय कार्य ठप नहीं चालू था । मामला शांत होने के बाद कागजात जमा कर लिया गया। इस दौरान रविंद्र कुमार, रमाकांत पटेल, रामजी यादव, दयाशंकर, विजय शंकर पटेल, राकेश कुमार, श्याम नारायण सिंह, श्याम सुंदर सिंह ,प्यारे लाल शुक्ल, शिवराज सिंह, विनोद कुमार, सुरेंद्र कुमार, हरिराम, विजय कुमार, महाराजी आदि किसानों की कागजात जमा किए गए। हलिया : स्थानीय विकास खंड में किसानों की धान की खरीद के लिए कुल छह क्रय केंद्र बनाए गए हैं।जिसमें खाद्य विभाग के प्रथम व द्वितीय के अलावा साधन सहकारी समिति भटवारी दिघिया, बरौंधा, बबुरा कला, सिकटा को बनाया गया है। खाद्य विभाग के हलिया प्रथम व द्वितीय क्रय केंद्र पर चौदह हजार पांच सौ बोरे उपलब्ध है। धान का समर्थन मूल्य 1940 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। क्रय केंद्र प्रभारी वीरेंद्र वीर यादव कहना है कि खरीद के लिए तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। पर्याप्त मात्रा में बोरा उपलब्ध है। कल से खरीद की जाएगी। किसानों से संपर्क बनाया जा रहा है। जिगना : विकास खंड छानबे मे खाद्य व रसद विभाग द्वारा विपणन गोदाम भटेवरा में धान क्रय केंद्र खोला गया है। जहाँ पर सभी तैयारी कर ली गई है1 35 किसानों ने संपर्क रजिस्टर में नाम दर्ज कराया है। केंद्र प्रभारी शालिनी शर्मा ने बताया कि सत्यापन के बाद जो किसान धान लेकर आयेगा। उसका नंबर के हिसाब से तौल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को लखनऊ में सचिवों की हड़ताल होने के चलते क्षेत्र में स्थित धान क्रय केंद्रों के गेट पर ताला लटकता हुआ मिला। इससे क्षेत्र के क्रय केंद्रों सोनपुर तथा घाटमपुर के अलावा मंडी समिति में स्थित मार्केटिंग द्वितीय तथा भारतीय खाद्य निगम व मंडी क्रय केंद्र पर धान की खरीदी शून्य रही है। किसान यूनियन के मंडल अध्यक्ष प्रहलाद सिंह ने बताया कि केंद्रों पर ताला लटक रहा है। खाद्य विभाग के अधिकारी एक नवंबर से धान की खरीद शुरू होने का दावा कर रहे हैं। केंद्रों पर कहीं बोर्ड नहीं लगा है। क्रय केंद्र पर पर्याप्त मात्रा में बोरा व पैसा उपलब्ध नहीं है।
विकास खंड क्षेत्र में हाट शाखा सहित पांच धान क्रय केंद्र खोले जाते थे। लेकिन इस वर्ष एक नवंबर को धान क्रय केंद्र उद्घाटन में केवल साधन सहकारी सेवा समिति ददरा में एक धान क्रय केंद्र पर खोला गया है। जिससे किसानों में काफी आक्रोश है। राजगढ़ गांव के किसान धर्मराज कुमार ने बताया कि सरकार द्वारा इस तरफ किसानों के साथ नाइंसाफी किए जाने से राजगढ़ के किसानों में सरकार के प्रति काफी आक्रोशित है। जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी धनंजय सिंह ने बताया कि जिले में 66 केंद्रों पर धान की खरीद की जानी है। सभी केंद्रों पर पर्याप्त मात्रा में बोरा व अन्य बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध हैं।

जिले में धान के फसल की उत्पादकता को मापने के लिए जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार की मौजूदगी में सिटी विकास खंड के पिपराडाड़ गांव निवासी किसान के खेत में धान फसल की क्राफ्ट कटिंग की गई। त्रिभुज आकार में 43.03 वर्ग मीटर की परिधि में खेत में पैदावार फसल की नाप कराकर धान की फसल की कटाई की गई। उसके बाद जिलाधिकारी के सामने धान की मड़ाई कराने के बाद निकले कुल धान का वजन लिया गया। जिसमें 14.230 किलो ग्राम धान की पैदावारी की मापी गई। डीएम ने कहा कि अलग-अलग स्थानों पर क्राफ्ट कटिंग कराकर उत्पादित मानक का निर्धारण किया जाए। इस अवसर पर तहसील सदर के राजस्व निरीक्षक, लेखपाल, ग्राम प्रधान पिपराडाड़ अतुल कुमार एवं ग्राम प्रधान कुसहा विश्वनाथ बिंद भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed