फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   no corona positive

तीन माह बाद नहीं मिला कोई भी कोरोना संक्रमित

Fri, 18 Jun 2021 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jun 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
no corona positive
मिर्जापुर। कोरोना संक्रमण के दूसरी लहर में बृहस्पतिवार को पहली बार ऐसा हुआ है कि कोई संक्रमित नहीं मिला है। ऐसा तीन माह पूर्व हुआ था। जब कोरोना की दूसरी लहर नहीं आई थी। कोई संक्रमित नहीं मिलना राहत की बात है। बृहस्पतिवार को कोई संक्रमित नहीं मिला। सात के स्वस्थ होने पर उनको डिस्चार्ज किया गया। इस समय एक्टिव केस 47 है। पिछले 11 दिनों से लगातार हो रही मौत का सिलसिला भी बृहस्पतिवार को रुक गया।
विज्ञापन

कोई संक्रमित न मिलने पर जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 11 हजार हो चुकी है। सात लोगों के स्वस्थ होने पर उनको डिस्चार्ज किया गया। इसके बाद, अब तक 10 हजार 842 लोगों के स्वस्थ होने पर उनको डिस्चार्ज कर दिया गया। जिले में 111 की कोरोना से मौत हो चुकी है। एल-टू अस्पताल के आइसोलेशन में इस समय एक मरीज हैं। विंध्याचल के सीएचसी में बने एल-वन अस्पताल में भी कोई मरीज नहीं है। 40 लोग होम आइसोलेशन में है। कोरोना के नोडल डा. अजय कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार को चार हजार 864 की रिपोर्ट आई है। इसमें कोई संक्रमित नहीं मिला। जिले में अब तक छह लाख 25 हजार 508 का सैंपल लिया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed