{"_id":"61d08e344ddb8b2a995fb4a0","slug":"nirvaachan-mein-lage-karmiyon-ka-vaikseeneshan-karaen-mirzapur-news-vns631208030","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्वाचन में लगे कर्मियों का वैक्सीनेशन कराएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्वाचन में लगे कर्मियों का वैक्सीनेशन कराएं
विज्ञापन
मिर्जापुर। प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने शनिवार को मंडल व जिले के मंडलायुक्त, उप पुलिस महानिरीक्षक, जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षकों के साथ वीडियों कांफ्रेंसिंग की। इसमें उन्होंने विधानसभा चुनाव की तैयारियों, कोविड वैक्सीनेशन की प्रगति, धान खरीद, नमामि गंगे, प्रधानमंत्री आवास, मुख्यमंत्री आवास कई योजनाओं के प्रगति की समीक्षा की। कहा कि निर्वाचन में लगे हर कर्मियों का पूर्ण वैक्सीनेशन कराया जाए। निर्वाचन की तैयारियों के संबंध में मुख्य सचिव ने कहा कि निर्वाचन कार्य से पूर्व सभी व्यक्तियों को शत प्रतिशत प्रथम डोज का वैक्सीनेशन किसी भी दशा में कराया जाए। इसी प्रकार द्वितीय डोज के लिये जागरूक किया जाय। कहा कि प्रत्येक मतदान केंन्द्रो को पुन: एक बार भ्रमण कर भौतिक सत्यापन कर लिया जाय। यह भी कहा कि सोशल मीडिया या अन्य माध्यमो से प्राप्त घटनाओ की सूचना को संज्ञान में लेते हुये तत्काल कार्यवाही की जाय। शस्त्र लाइसेंसों को स्क्रीनिंग कमेटी बनाकर नियमानुसार जमा कराया जाय। जो जनपद किसी प्रदेश के बार्डर पर पड़ते हो ऐसे बार्डरो पर बैरीकेटिंग लगाकर सघन चेकिंग की जाय।
कोविड के तीसरे वैरियंट से बचाव के लिये आम जन मानस में जागरूकता लाते हुये सर्तकता व सावधानी बरतने के बारे में रात्रि/दिन में थाने की पेट्रोलिंग गाड़ियों से जानकारी दी जाय। उन्होने कहा कि तीन जनवरी 2022 से 15 से 18 वर्ष के युवाओं को वैक्सीनेशन लगाये जाने की तैयारियो एवं 10 जनवरी 2022 से बूस्टर डोज लगाने की सभी तैयारियां पूर्ण करा ली जाय। सभी आक्सीजन गैस प्लांटों का स्वयं निरीक्षण करते हुये अपने समक्ष चालू कराकर सत्यापन कर लें। कहा कि नगर तथा ग्रामीण क्षेत्रो में घूमने वाले शत प्रतिशत आवारा पशुओ को पशु आश्रय स्थलों में रखा जाय तथा पशु आश्रय स्थलों में पशुओ के लिये चारा, पानी एवं ठंड से बचाव के लिये अलाव आदि की व्यवस्था तय की जाय। धान खरीद के लिए आनलाइन टोकन की व्यवस्था की जाए ताकि किसान परेशान न हों। इस दौरान मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र, उप पुलिस महानिरीक्षक आर भारद्वाज, , जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार, डीआईजी अजय कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी श्रीलक्ष्मी वीएस, संयुक्त विकास आयुक्त सुरेश कुमार मिश्रा, अपर जिलाधिकारी शिव प्रताप शुक्ल, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे अमरेन्द्र वर्मा सहित सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
सभी विभागीय योजनाओं की समीक्षा की गई।