फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Nipun exam was taken on OMR sheet, attendance was 97 percent

Mirzapur News: ओएमआर शीट पर ली गई निपुण परीक्षा, 97 प्रतिशत रही उपस्थिति

Sat, 30 Nov 2024 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Nov 2024 12:48 AM IST
विज्ञापन
Nipun exam was taken on OMR sheet, attendance was 97 percent
मिर्जापुर। जिले के परिषदीय विद्यालयों में कक्षा एक से तीन तक के विद्यार्थियों का शुक्रवार को निपुण टेस्ट हुआ। ओएमआर शीट पर होने वाली इस परीक्षा में कक्षा एक से तीन तक के 106000 विद्यार्थी शामिल हुए। परीक्षा में 97 प्रतिशत छात्र परीक्षा में शामिल हुए। नगर विकास खंड के 138 विद्यालयों में पंजीकृत 9506 विद्यार्थियों में से 9331 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। बीईओ रविंद्र शुक्ला ने निरीक्षण किया।
विज्ञापन

लालगंज: के विद्यालयों में दो दिवसीय निपुण एसेसमेंट ऑनलाइन परीक्षा शुक्रवार को सख्त निगरानी के बीच शुरू हुई। पहले दिन कक्षा एक से तीन तक के 4976 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, 180 पंजीकृत विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा केंद्रों पर विभागीय अधिकारियों और परीक्षकों की कड़ी नजर रही। खंड शिक्षा अधिकारी शैलेंद्र त्रिपाठी ने छाहुर, मझिगवां, कंपोजिट विद्यालय रामपुर, वसीद अली पतुलकी और हरदिहा, बसही प्राथमिक विद्यालय के प्राथमिक विद्यालयों का निरीक्षण किया। बताया कि परीक्षा के लिए विद्यालयों को ही केंद्र बनाया गया। पंजीकृत 5156 विद्यार्थियों में से 4976 विद्यार्थी उपस्थित रहे। भाषा एवं गणित विषयों की परीक्षा दी। परीक्षा की पारदर्शिता और सुचारू संचालन के लिए एसआरजी (स्टेट रिसोर्स ग्रुप) और एआरपी (अकादमिक रिसोर्स पर्सन) की ड्यूटी लगाई गई थी। खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि परीक्षा के दौरान बच्चों के शिक्षण स्तर और निपुणता का मूल्यांकन किया। परीक्षा के सफल संचालन के लिए शिक्षकों और प्रशासनिक टीम की सराहना की। शनिवार को परीक्षा के दूसरे दिन कक्षा 4 से 8 तक के विद्यार्थी भाषा और गणित विषयों की परीक्षा देंगे। विभागीय अधिकारियों ने परीक्षा प्रक्रिया के दौरान किसी भी गड़बड़ी से बचने और समय पर नतीजों को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बीएसए अनिल कुमार वर्मा ने बताया कि परीक्षा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed