फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Nine more who ate thirteenth fell ill

तेरहवीं खाने वाले नौ और हुए बीमार

Sat, 25 Sep 2021 12:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 12:41 AM IST
विज्ञापन
Nine more who ate thirteenth fell ill
हलिया। क्षेत्र के सोनकर बस्ती में दो दिन पूर्व आयोजित त्रयोदशाह संस्कार कार्यक्रम में शामिल होकर भोजन करने वाले सभी फूड प्वाइजनिंग का शिकार हुए। उल्टी दस्त शुरू होने पर बीमारों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। लेकिन शुक्रवार को मरीजों की संख्या बढ़ने से हड़कंप मच गया। इस दौरान नौ और मिले संक्रमितों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि बृहस्पतिवार को भर्ती कराए गए 17 बीमारों के हालत में सुधार होने पर उन्हे अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया।
विज्ञापन

हलिया थाना क्षेत्र के सोनकर बस्ती निवासी उमाशंकर सोनकर के पिता की 20 सितंबर को तेरहवीं थी। इसमें बस्ती के लोगों के साथ उनके रिश्तेदार शामिल हुए थे। तेरहवीं में लोगों ने भोजन किया। इसके बाद लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी। इस दौरान लोगों ने आस-पास मौजूद मेडिकल स्टोर से दवा लिया, लेकिन बुधवार की रात सभी की हालत बिगड़ने लगी। इस दौरान बृहस्पतिवार को अस्पताल में 17 लोगों को भर्ती कराया गया। उनके स्वास्थ्य में सुधार होने पर डाक्टरों ने डिस्चार्ज कर दिया। इसबीच शुक्रवार को नौ और बीमार हुए। इसमें सोनकर बस्ती निवासी जर्मन लाल(25), विशाल (15), प्रितम (19), शिवम (5), मठल्लू (6), दीना (46), रामजाने (8), समर बहादुर (40), महेश (45) शामिल है। सभी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका उपचार चल रहा है। प्रभारी चिकित्साधिकारी डा.अभिषेक जायसवाल ने बताया कि पहले बीमार हुए लोगों के स्वास्थ्य में सुधार होने पर डिचार्ज किया गया। अभी नौ मरीजों को अस्पताल में भर्ती कर उनका उपचार किया जा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed