{"_id":"63cbc85b0a77c2582662cc09","slug":"nilgai-entered-in-desi-wine-shop-madhushala-in-mirzapur-forest-workers-caught-by-hard-work-2023-01-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur: 'मधुशाला' में घुसी नीलगाय तो मची अफरातफरी, पकड़ने में वनकर्मियों के छूट गए पसीने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur: 'मधुशाला' में घुसी नीलगाय तो मची अफरातफरी, पकड़ने में वनकर्मियों के छूट गए पसीने
Sat, 21 Jan 2023 04:41 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
Published by: उत्पल कांत
Updated Sat, 21 Jan 2023 04:41 PM IST
सार
मिर्जापुर के भटवापोखरी स्थित देसी शराब की दुकान मधुशाला में शनिवार दोपहर नीलगाय घुस गई। नीलगाय को पकड़ने में वनकर्मियों के पसीने छूट गए।
विज्ञापन
देसी शराब की दुकान के बाहर जुटी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के मिर्जापुर शहर स्थित भटवापोखरी में शनिवार दोपहर नीलगाय के कारण अफरातफरी मच गई। उसे पकड़ने में वनकर्मियों के पसीने छूट गए। कहीं से भटक कर नीलगाय देसी शराब की दुकान मधुशाला में घुस गई। इससे दुकान में मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। छोटी सी जगह में नीलगाय उछल-कूद करने लगी। इधर, शराब की दुकान में नीलगाय की खबर लगते ही मौके पर भारी भीड़ जुट गई।
विज्ञापन
भीड़ के कारण सड़क पर दोनों तरफ से जाम लग गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने दुकान के बाहर जाल लगाया। दुकान के बाहर भीड़ को देख नीलगाय और घबरा गई। वह इधर-उधर छलांग मारकर किसी तरह से गलियारे में घुस गई। घंटों चले अभियान के बाद किसी तरह से वन विभाग की टीम ने नीलगाय को कब्जे में लिया।
विज्ञापन
चारों पैर में रस्सी बांधकर स्थानीय लोगों की मदद से उसे मालवाहक टैंपों में लादकर वन विभाग रेंज कार्यालय ले जाया गया। डीएफओ अरविंद राज मिश्र ने बताया कि नीलगाय गंगा की तराई अथवा गांव के रास्ते भटकर आ गई। उसे जंगल में छोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन