फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Newborn died in suspicious circumstances

संदिग्ध परिस्थियों में नवजात की मौत

Tue, 11 Aug 2020 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Newborn died in suspicious circumstances
पटेहरा। मड़िहान थाना क्षेत्र के रामपुर निवासी इंदु पत्नी मुकेश को शनिवार को घर पर प्रसव हुआ। जिसको रविवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा टीका लगाया गया था। लेकिन मंगलवार को नवजात की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि पैदा होने के बाद बच्चा बिल्कुल स्वस्थ था। रविवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा गांव के ही प्राथमिक विद्यालय पर कैंप लगाकर टीकाकरण किया जा रहा था। जहां नवजात को टीका लगवाया गया था। पति मुकेश का आरोप है कि टीका लगवाने के बाद धीरे-धीरे नवजात की हालत बिगड़ने लगी। सोमवार दोपहर तक को नवजात अचेत हो गया। जिसे मंडलीय अस्पताल ले जाया गया। मंगलवार की भोर में नवजात की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि टीका लगाने से नवजात की मौत हुई है। नवजात के पिता ने सीएमओ को फोन कर टीका लगाने से नवजात की मौत होने का आरोप लगाया। पीएचसी प्रभारी डॉ. वाजिद जमील ने बताया कि आशा ने उनको फोन कर सूचना दी है। नवजात की मौत किसी अन्य कारणों से हुई है। टीकाकरण से मौत नहीं हुई है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed