फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Newborn baby girl found near bus stand

बस स्टैंड के पास मिली नवजात बच्ची

Thu, 24 Mar 2022 07:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Mar 2022 07:06 PM IST
विज्ञापन
Newborn baby girl found near bus stand
मिर्जापुर-प्रयागराज मार्ग पर जिगना थाना क्षेत्र के बिहसड़ा कला बरमबाबा के पास बने बस स्टैंड पर बृहस्पतिवार की सुबह पांच बजे एक नवजात बच्ची मिलने की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची चाइल्ड लाइन की टीम उसे अपने साथ ले गई।
विज्ञापन

बिहसड़ा कला गांव निवासी रामानुज विश्वकर्मा प्रतिदिन की भांति बृहस्पतिवार की भोर मे टहलने निकले थे। बस स्टैंड पर यात्रियों को बैठने के लिए जो स्थान बना है। उस पर नवजात रो रही थी। रामानुज ने इसकी सूचना 112 डायल पुलिस के साथ ही थाना जिगना को दिया। मौके पर पहुंचे उप निरीक्षक छोटूराम ने नवजात बच्ची को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सर्रोई में ले गए। वहां से नवजात बच्चे को चाइल्ड लाइन की टीम को सौंप दिया गया। रामानुज की पत्नी बच्ची को स्वयं पालने के लिए पहल किया, लेकिन चाइल्ड लाइन से सम्बंधित लोगों ने देने नवजात को देने से इनकार कर दिया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed