फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   New twist in rape case, denial of incident by giving affidavit

दुष्कर्म मामले में नया मोड़, शपथ पत्र देकर घटना से इंकार

Sun, 11 Jul 2021 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
New twist in rape case, denial of incident by giving affidavit
थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में ग्राम प्रधान के पति द्वारा भांजी के साथ किए गए दुष्कर्म मामले में नया मोड़ आ गया है। पीड़िता की मां ने रविवार को थाने में शपथ पत्र देकर आरोपी भाई को बेदाग बताया और मारपीट की घटना से भी इंकार किया है। 10 दिन पूर्व एक गांव में मामा द्वारा भांजी के साथ दुष्कर्म करने मामला प्रकाश में आया था।
विज्ञापन

जनवरी माह से मामा के घर रह रही भांजी ने एक सप्ताह पूर्व मां के आने पर बताया कि मामा ने उसके साथ दुष्कर्म किया और मामी ने भी उसे धमकाया। इसके बाद पीड़िता की मां ने अपने भाई और भाभी के खिलाफ पुत्री के साथ दुष्कर्म करने और मारपीट कर धमकाने का आरोप लगाया था। मामले में पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपी मामा और उसकी प्रधान पत्नी की तलाश में जुट गई है। इस बीच रविवार को पीड़िता की मां ने थाने में एक शपथ पत्र दिया, जिसमें अपने भाई को बेदाग बताया। पीड़िता ने भी अपने साथ हुए दुष्कर्म और मारपीट की घटना से इंकार करने का शपथपत्र दिया। प्रभारी निरीक्षक प्रणय प्रसून श्रीवास्तव ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कराने वाली पीड़िता और उसकी मां ने शपथपत्र दिया है। प्रकरण की छानबीन कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed