{"_id":"65baacff098b8abd2606af86","slug":"new-plant-will-give-direction-to-politics-girish-gautam-mirzapur-news-c-192-1-svns1033-111880-2024-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजनीति को दिशा देगी नई पौध : गिरीश गौतम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजनीति को दिशा देगी नई पौध : गिरीश गौतम
विज्ञापन
लालगंज। नई पौध राजनीति को दिशा देगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नेतृत्व विकास को नई ऊंचाई दे रहा है। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की भूमिका सुनिश्चित है। इसके लिए पार्टी की अपनी नीति और व्यवस्था है।
ये बातें मध्य प्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष व विधायक गिरीश गौतम ने बुधवार को लालगंज खुर्दा में संतोष पांडेय के आवास पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहीं। उन्होंने कहा कि बदलाव विकास का आधार होता है। राजनीति में नई पौध विकास को नई ऊंचाई देगी। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री भाजपा की राजनीति की अवधारणा हैं, क्योंकि पार्टी में प्रत्येक व्यक्ति को आगे बढ़ने का अवसर सुलभ है। उन्होंने कहा कि देश व केंद्र की राजनीति में मध्य प्रदेश की भूमिका हमेशा बनी रही है। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की अपनी भूमिका सुनिश्चित है। इसके लिए पार्टी की अपनी नीति और व्यवस्था है। उन्होंने कहा कि यह स्पष्ट है कि भाजपा में परिवारवाद की राजनीति की कोई गुंजाइश नहीं है। पत्रकारों से बातचीत के दौरान भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष बालेंदु मणि त्रिपाठी, रिंकू पांडे, दिनेश गिरी, कृष्णकांत दुबे आदि मौजूद रहे।