फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Nepalese passenger dies due to train collision

Mirzapur News: ट्रेन की टक्कर से नेपाल के यात्री की मौत

Sun, 15 Oct 2023 01:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Oct 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
Nepalese passenger dies due to train collision
मिर्जापुर। विंध्याचल थाना क्षेत्र के रेहडा पुल के पास शनिवार को सुबह रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की टक्कर से नेपाल से आया एक दर्शनार्थी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए सीएचसी ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

नेपाल के बांके जिला खुजरा खुर्द थाना क्षेत्र के जानकी गांव से दो बसों में सवार होकर 120 लोगों का दल पिछले एक माह से विभिन्न स्थानों पर दर्शन करने निकला था। पहले वे अयोध्या गए। वहां से काशी, गया, उड़िया के जगन्नाथपुरी आदि स्थानों पर गए। शनिवार चित्रकूट से दो बसों से लोग विंध्याचल पहुंचे। गंगा नदी में स्नान करने से पहले शौच के लिए रेहड़ा पुल रेलवे लाइन पार कर जा रहे थे। इस दौरान भग्गूलाल वर्मा (75) ट्रेन से टकरा गए। इससे वे घायल हो गए। साथ चल रहे परिजन और गांव के लोग उनको उपचार के लिए सीएचसी लेकर गए। जहां डाॅक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया। वे किसान थे। पांच भाइयों में दूसरे नंबर पर थे। उनसे एक पुत्री है। उसकी शादी हो गई है। उनके रिश्तेदार सविता की तहरीर पर पुलिस ने पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सविता ने बताया कि विंध्याचल पिंडदान और दर्शन करने आए थे। विंध्याचल कोतवाल अरविंद मिश्रा ने बताया कि रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की टक्कर से दर्शनार्थी की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed