फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Neither the fan nor the AC, the scorched patients suffering from the fire in the ward

न पंखा चल रहा न एसी, वार्ड में तड़प रहे आग से झुलसे मरीज

Tue, 19 Apr 2022 01:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Neither the fan nor the AC, the scorched patients suffering from the fire in the ward
मंडलीय अस्पताल में महिला और पुरुषों के लिए अलग-अलग बने बर्न वार्डों की हालत दयनीय है। इन वार्डों में न तो पंखा चल रहा है और न ही एसी काम कर रही है। ऐसे में वार्ड में भर्ती मरीजों को इस प्रचंड गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई मरीज उपचार की बेहतर सुविधा न होने पर खुद को डिस्चार्ज करा कर अन्यत्र जा रहे हैं तो कुछ पैसे के अभाव में वहीं इलाज कराने के लिए विवश हैं।
विज्ञापन

मंडलीय अस्पताल मेडिकल कॉलेज के अधीन हो गया है, परंतु वहां उपचार की सुविधाएं नहीं बढ़ रही हैं। इस समय प्रचंड गर्मी पड़ रही है। इन दिनों आग लगने की घटनाएं भी अधिक हो रही हैं। आग लगने से फसल के साथ उसे बुुुझाने में कई लोग झुलस जा रहे हैं। मंडलीय अस्पताल में आग से झुलसे मरीजों के उपचार के लिए अलग वार्ड बना है। इसमें पुरुष और महिलाओं के लिए 12-12 बेड हैं। ठंड के मौसम में तो झुलसे मरीजों को थोड़ी राहत रहती है, परंतु गर्मी के मौसम में बिना एसी के उनका जीना दुश्वार हो जाता है। मंडलीय अस्पताल के बर्न वार्ड में एसी खराब रहने की समस्या पुरानी है। पहले विंडो एसी लगा था, तो उसके खराब होने के बाद अब स्प्लीट एसी लगाया गया है। एक वार्ड दो कमरों में संचालित होता है। सुविधा के नाम पर एक कमरे में दो पंखे और एक एसी है, परंतु यह सुविधा सिर्फ नाम के लिए है। पुरुष वार्ड के दो कमरों में इस समय सात मरीज भर्ती हैं। एक कमरे में पांच और दूसरे में दो मरीज हैं। जिस कमरे में दो मरीज हैं, उसमें सिर्फ एक पंखा चल रहा है। एसी लगा है, वो चल तो रहा है परंतु कुलिंग नहीं हो रही है। एसी में कुलिंग करने के लिए लगा गैस किट खराब है, परंतु उसे बदलने की जहमत नहीं उठाई जा रही है। दूसरे कमरे का भी एसी सिर्फ चल रहा है, परंतु ठंडा नहीं कर रहा है। इस कारण मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एसआईसी डॉ. आलोक का कहना है कि एसी का गैस कम है, उसे भरवाया जाएगा, परंतु ऐसा भी नहीं है कि वह कुलिंग नहीं कर रहा है। खराब पंखे की मरम्मत के लिए बोला गया है। जल्द ही उसकी मरम्मत हो जाएगी। आग से झुलसे मरीजों के लिए पर्याप्त दवाएं उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed