फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Neither COVID rules followed, nor captive worries

न तो कोविड नियमों पालन, न ही बंदी चिंता

Fri, 07 May 2021 07:01 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 May 2021 07:01 PM IST
विज्ञापन
Neither COVID rules followed, nor captive worries
मिर्जापुर। कोरोना कर्फ्यू के बावजूद शुक्रवार को बाजारों में कहीं चहल-पहल तो कहीं पर सन्नाटा नजर आया। कोरोना के तिसरी लहर को लेकर जहां शासन प्रशासन की बेचैन बढ़ी है वहीं इस भयानक महामारी के बावजूद अधिकांश स्थानों पर न तो कोविड नियमों का पालन हो रहा है, न ही बंदी की कोई चिंता की जा रही है। नगर समेत गांवों में पीछे के दरवाजे से दुकानें धड़ल्ले से संचालित की जा रही हैं।
विज्ञापन

अमर उजाला की पड़ताल में शुक्रवार को 12. 15 पर घंटाघर से खजांची चौराहा तक सड़क पर काफी भीड़ भाड़ दिखी। अधिकांश दुकानों से खरीदारी कर ग्राहक पीछे दरवाजे से आते-जाते दिखे। 12.50 व 1.30 पर इमामबाड़ा व संकट मोचन तिराहे पर सुरक्षाकर्मियों की चौकसी दिखी। अकारण फर्राटे भर रहे वाहनों पर नजर रही। बावजूद इसके वाहनों की आवाजाही व सड़कों पर लोगों की चहल-कदमी बनी रही। 1.35 पर मुकेरी बाजार चौराहे के आसपास कुछ दुकानें चोरी छिपे खुली रहीं। 3.15 पर पैरियाटोला-डंकीनगंज मार्ग पर सन्नाटा दिखा। कमोवेश यही हाल ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित चट्टी और चौराहो पर स्थित बाजारों का दिखा।
विज्ञापन

जिगना प्रतिनिधि के अनुसार, जिगना, पाली, राजमन बघौरा, हरगढ़, नरोइया, बिहसड़ा, विजयपुर, खम्हरिया कला, श्रीनिवासधाम, भटेवरा व गैपुरा आदि बाजारों में बंदी का माहौल तो रहा लेकिन छिटपुट दुकानें खुली रहीं। लालगंज प्रतिनिधि के अनुसार, विभिन्न बाजारों में वाहनों का आवागमन व लोगों की चहल-कदमी बनी रही। पड़री प्रतिनिधि के अनुसार, पड़री बाजार समेत भरपूरा, डगमगपुर, दाढ़ीराम, मोहनपुर, अघवार आदि छीटपुट दुकानों को छोड़ सभी दुकाने पूरी तरह से बंद हैं। सब्जी, राशन जैसी आवश्यक सामानों के दुकानों पर लोगों की भीड़ दिखी। चुनार प्रतिनिधि के अनुसार, नगर में कोरोना कर्फ्यू में बंदी का असर तो दिख रहा, लेकिन कुछ इलाको इक्का दुक्का दुकानें खुली रहीं। अदलहाट प्रतिनिधि के अनुसार, क्षेत्र में कपड़ा, जनरल स्टोर, बर्तन, मिष्ठान वाले पूरा न सही हाफ सटर उठाकर अपनी दुकानें चमका रहे। सैलून की दुकानों में बिना किसी भय के कोरोना नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed