फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Neighbor along with his accomplice murdered Geeta

Mirzapur News: पड़ोसी ने सहयोगी के साथ मिलकर की गीता की हत्या

Sun, 17 Nov 2024 02:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2024 02:20 AM IST
विज्ञापन
Neighbor along with his accomplice murdered Geeta
मिर्जापुर। सेमरी गांव में लूट की नीयत से परिचित बनकर घर में घुसकर महिला गीता देवी की हत्या कर शरीर नमक डाले जाने के मामले का शनिवार को पुलिस ने पर्दाफाश करने का दावा किया। पुलिस ने भुड़कुड़ा के पास से इस मामले में आरोपी दो लोगों को गिरफ्तार किया है। हत्या के इस मामले की जांच के दौरान पुलिस को बीते फरवरी में चुनार थाने में दर्ज दहेज हत्या के मामले का भी खुलासा करने का दावा किया है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने शनिवार को पुलिस लाइन में पत्रकारों से बातचीत के दौरान बताया कि बीते आठ नवंबर को सेमरी गांव में पुत्र का परिचित बनकर घर में घुसे युवक ने किचन में पानी लेने गई महिला गीता देवी पर हमला कर दिया। उनके शरीर नमक डालकर कमरे में बंद कर दिया। आलमारी तोड़कर नकद रुपये और गहने उठा ले गए। शोर सुनकर आए लोग दरवाजा खोलकर अस्पताल ले गए। जहां उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी थी। इस बीच सर्विलांस और सीसी कैमरे की मदद से पुलिस को चंदन पर शक हुआ। जो गीता देवी का पड़ोसी था और उनके घर में अक्सर आता-जाता था। पुलिस की जांच में पता चला कि घटना वाले दिन चंदन तथा उसके एक और साथी प्रांशू उर्फ प्रियांशू के भी मोबाइल फोन का लोकेशन वहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने छानबीन कर साक्ष्य जुटाया। उन्होंने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने भुड़कुड़ा के पास से शनिवार को सुबह प्रांशू सिंह उर्फ प्रियांशू सिंह निवासी रानीपुर थाना चुनार व चंदन निवासी सिरसी थाना अहरौरा को गिरफ्तार किया। उनके पास से दो लाकेट, दो सोने की चेन, तीन अंगूठी, एक जोड़ी कान का झुमका, कान की टप्स, नाक की कील, 22 बिछया, आठ जोड़ी पायल, एक कमर का छल्ला, चाबी का गुच्छा, एक माला, एक पेन ड्राइव व 57 हजार 743 रुपये, मुंगेर निर्मित पिस्टल, आठ कारतूस व एक बाइक बरामद हुई है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक के अनुसार आरोपियों से पूछताछ और छानबीन के दौरान पुलिस को इन दोनों द्वारा एक और हत्या किए जाने के मामले की जानकारी हुई। जिसमें प्रांशू ने फरवरी माह में अपनी प्रेमिका की हत्या की थी। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि लूट की नीयत से गीता देवी के घर में घुसकर हमला कर आभूषण और नकदी लूट ले गए थे। इसमें पड़ोसी चंदन ने प्लानिंग की थी। चंदन को ट्रैक्टर लेना था। उसके लिए पैसे की जरूरत थी। अपने साथी प्रांशू को बुलाकर प्लानिंग की। प्रांशू ही हत्या और लूट करने गीता देवी के घर गया था। गीता देवी को मृत समझकर चले गए थे। जिनकी अस्पताल में मौत हो गई। नमक इसलिए डाला ताकि आरोपियों ने सुन रखा था कि नमक डालने से फिंगर प्रिंट नहीं मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गीता देवी की हत्या के आरोपी प्रियांशू और चंदन ने ही बीते फरवरी माह में चुनार के शिवराजपुर में विवाहिता की गला दबाकर हत्या की थी। अदलहाट थाना क्षेत्र निवासी रामजी ने पुत्री आरती पटेल की शादी चुनार थाने के शिवराजपुर गांव निवासी सुनील पटेल के साथ की थी। आरती के साथ प्रियांशू ने बीए की पढ़ाई थी। दोनों एक-दूसरे से प्रेम करते थे। दाेनों की शादी हो गई। आरती शादी के बाद प्रियांशु से बात करती थी। आरती फोटो व वीडियो प्रियांशू की पत्नी को भेजने की धमकी देकर पैसे की मांग करने लगी। जिसके बाद प्रियांशू ने साथी चंदन के साथ मिलकर आरती की हत्या करने की योजना बनाई। बीते एक फरवरी की रात करीब 10 बजे आरती की घर के पीछे दीवार के रास्ते छत पर चढ़ गए। पैसे देने के बहाने आरती को छत पर बुलाया। छत पर चंदन पहले से ही छिपा था। छत पर उपली रखने के कमरे में पैसे देते समय चंदन ने धक्का दिया। उस दौरान प्रियांशू ने गला दबाकर हत्या कर दी। आरती का मोबाइल और टैबलेट फोन लेकर साक्ष्य छिपाने के बहाने रामपुर के तालाब में फेंक दिए। इस मामले में पिता रामजी की तहरीर पर पुलिस ने आरती के पति, ससुर, जेठ व देवर आदि पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया। पति सुनील तो गुजरात में था। पुलिस ने उसे दहेज हत्या के आरोप में जेल भेज दिया था। प्रियांशु ने आरती से बात करने के लिए अलग मोबाइल रखा था। गीता देवी की हत्या के मामले की जांच के दौरान मोबाइल फोन नंबर की जांच करते समय आरती का नंबर आदि मिला। जिसके बाद पुलिस ने आरती की हत्या के मामले का खुलासा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed