फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   NDRF recovered the body of a young man drowned in the Ganges

गंगा में डूबे युवक के शव को एनडीआरएफ ने किया बरामद

Sat, 02 Jul 2022 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jul 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
NDRF recovered the body of a young man drowned in the Ganges
अदलहाट थानाअन्तर्गत ग्राम रैपुरिया स्थित गंगाघाट पर बृहस्पतिवार की सुबह स्नान करते समय डूबे युवक का शव शुक्रवार की सुबह एनडीआरएफ की टीम ने एक घंटे के ही प्रयास में बरामद कर लिया। शव देखते ही मौके पर उपस्थित महिलाएं दहाड़े मार कर रोने लगी।
विज्ञापन

रैपुरिया के दलित बस्ती निवासी राहुल उर्फ गोलू (20) पुत्र रामबृक्ष अपने दो और मित्र राधेश्याम व आशुतोष के साथ गंगा में स्नान करने आया था। स्नान के दौरान राहुल गहरे पानी में डूबने लगा तो उसे बचाने आया राधेश्याम भी गंगा में डूबने लगा था। पास ही मछली पकड़ रहे रैपुरिया गांव के ही महेंद्र यादव ने छलांग मारकर राधेश्याम को बचा लिया, लेकिन इस बीच राहुल गंगा के गहरे पानी में समा गया। घटना की जानकारी होते ही मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक थाना अदलहाट विजय कुमार चौरसिया ने क्षेत्रीय गोताखोर व चुनार से कुशल गोताखोरों को बुलाकर शव खोजने का प्रयास कराया, लेकिन बृहस्पतिवार की देर शाम तक शव का कुछ पता नहीं चल सका। खोजबीन के लिए एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया। अधिकारियों का निर्देश मिलते ही एनडीआरएफ निरीक्षक अजय सिंह के नेतृत्व में टीम अपने साजो सामान के साथ शुक्रवार की सुबह रैपुरिया गंगा घाट पर पहुंच गयी। एनडीआरएफ टीम के जवानो ने मात्र एक घंटे के प्रयास में बृहस्पतिवार को गंगा मे डूबे राहुल का शव खोजकर बाहर निकला। इस दौरान घाट उपस्थित महिलाएं शव देखकर दहाड़े मार कर रोने लगी। परिजनो में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक राहुल तीन भाईयों व दो बहनों मे दुसरे नम्बर पर था। इस दौरान सीओ चुनार रामानंद राय, प्रभारी निरीक्षक थाना अदलहाट विजय कुमार चौरसिया व प्रधान प्रतिनिधि कमलेश सिंह मौके पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed