फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Navratri will touch the mother's stage restricted

नवरात्र में मां का चरण स्पर्श रहेगा प्रतिबंधित

Mon, 28 Sep 2015 01:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Mon, 28 Sep 2015 01:00 AM IST
विज्ञापन
Navratri will touch the mother's stage restricted

विज्ञापन
शारदीय नवरात्र मेला की तैयारियों को लेकर रविवार को विंध्याचल थाना परिसर में श्री विंध्य पंडा समाज के बीच पुलिस अधिकारियों की बैठक आहूत की गई।

इसमें नगर मजिस्ट्रेट आनंद कुमार ने कहा कि मेले के दौरान मां विंध्यवासिनी का चरण स्पर्श चौबीसों घंटे प्रतिबंधित रहेगा। कहा कि घाटों पर फोटोग्राफी पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा, यदि कोई फोटोग्राफी करते पकड़ा गया तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

साथ ही आटो रिक्शा चालक अश्लील गाना बजाते हैं तो उन पर कार्रवाई होगी। 

बैठक के दौरान श्री विंध्य पंडा समाज के पूर्व अध्यक्ष राजन पाठक ने मांग किया कि मंदिर के निकास द्वार से किसी भी हाल में किसी भी यात्री को न जाने दिया जाए और इसका सख्ती के साथ पालन किया जाए।, जिस पर नगर मजिस्ट्रेट ने आश्वासन दिया।
विज्ञापन


बैठक में बिजली आपूर्ति और साफ-सफाई पर भी चर्चा हुई। पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि नवरात्र के प्रथम दिन से पूर्णिमा तक विंध्याचल धाम क्षेत्र में 24 घंटे बिजली और साफ-सफाई का उचित प्रबंध होना चाहिए, जिस नगर मजिस्ट्रेट ने व्यवस्था में सुधार का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक के दौरान श्री विंध्य पंडा समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि विगत दो महीने से मंदिर में विंध्य विकास प्राधिकरण की ओर से लगा 40 केवीए का जनरेटर खराब पड़ा हुआ है, जिसको नगर मजिस्ट्रेट ने दो दिन के अंदर ठीक कराने का निर्देश दिया।


 उन्होंने कहा कि 30 सितंबर को मंदिर में रखे दान पात्र को खोला जाएगा, जिसकी वीडियोग्राफी कराकर उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाएगा।

उन्होंने कहा कि धाम क्षेत्र में चलने वाले आटो रिक्शा में अगर अश्लील गाना बजाया जाएगा तो, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में सीओ नगर श्वेता श्रीवास्तव, विंध्याचल थानाध्यक्ष सुनील दत्त दूूबे, श्री विंध्य पंडा समाज के उपाध्यक्ष पशुपति नाथ मिश्र सहित श्री विंध्य पंडा समाज के अन्य पदाधिकारी और सदस्यगण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed